दुनिया भर की कंपनियों ने घर से काम यानी वर्क फ्रॉम होम को अनिवार्य कर दिया है। ऐसे में पहली बार वर्क फ्रॉम होम को अपनाने वाले कर्मचारियों से लेकर लंबे समय से इस तरह काम करने वालों, सभी को कुछ खास मंत्र अपनाने की जरूरत है। कोविड-19 के प्रसार के साथ ही गूगल, माइक्रोसॉफ्ट, ट्वीटर, हिताची, एपल, सेल्सफोर्स, स्पोटिफाई जैसी बड़ी कंपनियों से लेकर छोटी-छोटी कंपनियों ने दुनिया भर में वर्क फ्रॉम होम की अनिवार्य नीति अपना ली है।
दुनिया भर में इस महामारी के तेजी से फैलते जाने से अब यह तय-सा हो गया है कि अगले कुछ समय हममें से बहुतों को घर से ही दफ्तर का काम करना होगा। कई कर्मचारी पहली बार घर से काम कर रहे हैं, और उनके लिए इस नए माहौल में अपनी उत्पादकता बरकरार रखना बेहद मुश्किल है। लेकिन कुछ ऐसे उपाय हैं जो इस नई स्थिति से निपटने में आपकी मदद कर सकते हैं।