फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जरूरी जानकारी: व्हाट्सएप पर सबसे ज्यादा चैटिंग किससे करते हैं आप? पता लगाने का ये है आसान तरीका

Wed, 22 Sep 2021 03:43 PM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
व्हाट्सएप एक प्रकार का त्वरित यानी इंस्टेंट संदेश भेजने और प्राप्त करने वाला मोबाइल एप है, जिसका इस्तेमाल आज दुनियाभर के लोग कर रहे हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, फरवरी 2020 तक इससे करीब 200 करोड़ लोग जुड़ चुके थे। यह कई देशों में लोगों के एक दूसरे से बात करने का मुख्य साधन बन गया है, जिसमें भारत भी शामिल है। यहां के लोगों की तो व्हाट्सएप पहली पसंद है। इसकी सबसे खास बात ये है कि आप व्हाट्सएप के जरिये अपनों से न केवल चैटिंग बल्कि उन्हें ऑडियो और वीडियो कॉल भी कर सकते हैं। हालांकि व्हाट्सएप का इस्तेमाल ज्यादातर लोग चैटिंग के लिए ही करते हैं, चाहे वो दोस्त हों, रिश्तेदार हों या कोई और। क्या आपको पता है कि आप हर दिन किससे सबसे ज्यादा चैटिंग करते हैं? आइए जानते हैं इसका पता लगाने का आसान सा तरीका क्या है?   
विज्ञापन

2 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
कैसे पता लगाएं? 
  • सबसे पहले तो आप अपना व्हाट्सएप ओपन करिए। 
  • उसके बाद टॉप-राइट कॉर्नर पर दिख रहे तीन डॉट मेन्यू पर क्लिक करके सेटिंग में जाइए। 
  • अब स्टोरेज एंड डाटा पर क्लिक करिए और मैनेज स्टोरेज का विकल्प चुनिए। 
  • मैनेज स्टोरेज पर क्लिक करते ही आपके सामने एक लंबी सी लिस्ट खुल जाएगी, जिसमें यह जानकारी दी गई होती है कि आपने किस व्यक्ति से कितना बात किया है। जिससे सबसे ज्यादा बात हुई होगी, उसका नाम सबसे ऊपर ही आएगा। 
विज्ञापन

3 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
  • कॉन्टेक्ट पर क्लिक करके आप यह भी जान सकते हैं कि एक-दूसरे को आपने कितने फोटो और वीडियो शेयर किए हैं। आप चाहें तो डाटा को डिलीट करके स्टोरेज खाली भी कर सकते हैं। व्हाट्सएप यूजर्स को यह सुविधा भी दी गई है कि वे किसी की भी चैट को क्लियर कर सकते हैं। 
विज्ञापन

4 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
व्हाट्सएप को ऐसे करें सिक्योर  
  • सबसे पहले व्हाट्सएप ओपन करिए और उसके बाद सेटिंग में जाइए, जहां आपको अकाउंट ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। 
  • अकाउंट ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपको टू स्टेप वैरिफिकेशन को इनेबल करना होगा। 
  • फिर आप अपने हिसाब से छह अंकों का पिन बना सकते हैं। इसका फायदा यह है कि अगर आप किसी नए फोन में व्हाट्सएप इंस्टॉल करेंगे तो उसी छह अंकों की पिन की जरूरत पड़ेगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें