Tulsi Vivah 2023 Rangoli Design: दिवाली और छठ पूजा बीत गई है। भारतीय हिंदू पर्व में इन दोनों महापर्वों के बाद तुलसी विवाह का पर्व भी मनाया जाता है। तुलसी विवाह कार्तिक माह की देवउठनी एकादशी को मनाने की परंपरा है। इस वर्ष तुलसी विवाह 23 नवंबर को है। हिंदू प्रथा के मुताबिक, भगवान विष्णु के विग्रह स्वरूप शालिग्राम जी का विवाह देवी तुलसी के साथ पूरे विधि विधान से हुआ था।
मान्यता है कि तुलसी विवाह के मौके पर भगवान विष्णु चार माह की योग निद्रा के बाद जाग्रत होते हैं। इसलिए इस दिन को देवउठनी एकादशी भी कहते हैं। इस दिन के बाद से विवाह समेत सभी मांगलिक कार्य आरंभ हो जाते हैं। तुलसी विवाह के मौके पर मंदिर और घर को रंगोली से सजा सकते हैं। तुलसी विवाह के लिए आसान और आकर्षक रंगोली डिजाइन के आइडिया यहां दिए जा रहे हैं।