फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल की इन खूबसूरत जगहों से अंजान हैं लोग, यहीं बरसी है कुदरत की सबसे ज्यादा महर

Mon, 15 Jul 2019 12:12 PM IST
मोना नारंग लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : social media
हिमाचल की खूबसूरती की जितनी चर्चा की जाए कम है। ऐसा लगता है जैसे कुदरत इस पर पूरी तरह मेहरबान हो। हिमाचल का नाम लेते ही शिमला, मनाली, कुल्लू, धर्मशाला का नाम मुंह पर सबसे पहले आता है। इन जगहों पर बार-बार जाकर अगर आप भी बोर हो गए हैं तो आज हम आपको हिमाचल की कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जो इतनी फेमस नहीं हैं, लेकिन यहां जाकर आप यहां की खूबसूरती में खो जाएंगे।
विज्ञापन

2 of 5
malana - फोटो : Instagram
मलाना
मलाना हिमाचल के सबसे खूबसूरत गांव में से एक है। इस गांव से जुड़ी कई कहानियां हैं। पार्वती नदी पर बसे इस गांव में कुछ लोग रहते हैं, जिनका सालों से यही घर है। इस गांव से जुड़ा सबसे दिलचस्प किस्सा ये है कि यहां के लोग अपने आप को अलेक्जेंडर के वंशज मानते हैं। ये गांव अपनी परंपरा और कड़े नियमों के लिए जाना जाता है। इस गांव में ऋषि जमदग्नि का मंदिर है जिसे बहुत पवित्र जगह के रूप में देखा जाता है। 
 
विज्ञापन

3 of 5
chitkul - फोटो : Instagram
चिटकुल
इंडो-चाईना बॉर्डर के पास स्थित इस गांव में जाकर आपको जन्नत सा प्रतीत होगा। ये ही वजह है कि जो लोग इस गांव में एक बार जाता है उसका बार बार यहां जाने का दिल करता है। यहां का साफ वातावरण और ठंडी-ठंडी हवा काफी सुकून देती है। यहां जाने के बाद आपका घर वापस आने का दिल नहीं करेगा।
 

4 of 5
शोजा (Shoja)
शोजा एक बेहद शांत और खूबसूरत जगह है, जहां के प्राकृतिक दृश्य आपका मन मोह लेंगे। यह हिमाचल प्रदेश की सेराज घाटी में स्थित है। जलोरी पास से पांच किमी की दूरी ये गांव समुद्र तट से लगभग 2368 मीटर की ऊंचाई पर है। यहां से हिमालय की बेहिसाब खूबसूरती को देख आपकी सारी थकान दूर हो जाएगी। घूमने के लिए यहां कई बेहतरीन जगह हैं। इसके अलावा आप यहां हिमाचल के ट्रेडिशन फूड का भी आनंद ले सकते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
himachal pradesh - फोटो : Instagram
चंद्रताल
चंद्रताल की खूबसूरती को देखकर आपको ऐसा प्रतीत होगा जैसे आप खुद किसी वॉलपेपर का हिस्सा है। यहां पर रात को टेंट में स्टे करना ऐसा लगता है जैसे आप हिमाचल की गोद में सो रहे हैं। इसके बाद सुबह सुबह का नजारा देखने लायक होता है। यहां पहुंचने के लिए आफको काजा और कुन्जुम के पास से होकर निकलना होगा। ध्यान रखें अगर आप गाड़ी से जा रहे हैं तो एक्सपर्ट ड्राइवर को साथ लेकर जाएं।, क्योंकि रास्ते में कई खतरनाक रोड हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें