फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माउंट आबू घूमने के लिए मानसून है बेस्ट सीजन, बिना देरी किए बनाएं प्लान

Sun, 14 Jul 2019 12:54 PM IST
मोना नारंग लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
mount abu
मानसून के सीजन में आप राजस्थान के एकमात्र हिल स्टेशन माउंट आबू जाने का प्लान कर सकते हैं। इस वीकंड घूमने के लिए पहाड़ियों और प्रकृति के सुंदर नजारों से सजा ये शहर परफेक्ट रहेगा। यहां घूमने के लिए एक से बढ़कर एक आकर्षक जगह हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
माउंट आबू - फोटो : pixabay
यह हिल स्टेशन राजस्थान के सिरोही जिले में है, जिसकी सैर करने दुनियाभर से पर्यटक आते हैं। बारिश के मौसम में यहां की प्राकृतिक खूबसूरती के नजारे पर्यटकों के लिए खास आकर्षण का केंद्र बने रहते हैं। माउंट आबू में घूमने के लिए कई सांस्कृतिक और ऐतिहासिक स्थल हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
mount abu
नक्की झील 
माउंट आबू के बीच में बनी नक्की झील चारों तरफ से अरावली पहाड़ियों से घिरी हुई है। इस खूबसूरत जगह का नजारा देखते बनता है। परिवार के साथ मस्ती करने का प्लान हो या अपने पार्टनर के साथ रोमांटिक शाम बितानी हो, ये जगह परफेक्ट रहेगी।

4 of 6
tod rock - फोटो : instagram
टोड रॉक 
नक्की झील के पास में ही टोड रॉक है। इस पहाड़ का आकार मेंढक की तरह दिखता है इसलिए इसका नाम टोड रॉक है। यहां से नक्की झील और अरावली पहाड़ियों का नजारा साफ नजर आता है। यहां पहुंचने के लिए थोड़ी सी चढ़ाई करनी होगी तो ट्रेकिंग के शौकीनों के लिए भी ये जगह बेस्ट है।
विज्ञापन

5 of 6
गुरु शिखर - फोटो : अमर उजाला
देलवाड़ा जैन मंदिर 
धर्म और वास्तुकला का नायाब संगम देखने के लिए देलवाड़ा जैन मंदिर से बेहतर कोई जगह नहीं है। ये पांच मंदिर अलग-अलग समय पर 5 जैन तीर्थंकर को समर्पित किए गए हैं। इस मंदिर में संगमरमर पर की गई बारीक कारीगरी आश्चर्यजनक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
माउंट आबू - फोटो : pixabay
कैसे पहुचें माऊंट आबू 
हवाई यात्रा- माउंट आबू पहुंचने के लिए उदयपुर एयरपोर्ट सबसे पास है। यहां से माउंट आबू तक की टैक्सी कर सकते हैं।
रेल यात्रा- माउंट आबू से सबसे करीबी स्टेशन आबू रोड रेलवे स्टेशन है। स्टेशन मुख्य शहर से सिर्फ 28 कि.मी. की दूरी पर है और आपको यहां से  बस या टैक्सी मिल जाएगी।
सड़क यात्रा- माउंट आबू सभी बड़े शहरों से सड़क के जरिए जुड़ा हुआ है। आपको जयपुर, उदयपुर, दिल्ली और जैसलमेर से आसानी से सीधी बसें मिल जाएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें