फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Tourism Day 2021: बनारस के पर्यटन स्थल कर रहे हैं आपका इंतजार, जहां हर किसी के लिए है कुछ न कुछ खास

Mon, 27 Sep 2021 02:46 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
विश्व पर्यटन दिवस: बनारस में घूमने की जगह - फोटो : istock
भारत देश में घूमने की इतनी जगह हैं कि हर कोई इनके बारे में जानकर यहां खीचा चला आता है और यहां की जगहों में खो जाता है। देश के कोने-कोने में कई ऐसे पर्यटन स्थल हैं, जो पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। देश ही नहीं विदेश से भी हर साल काफी संख्या में सैलानी भारत देश पहुंचते हैं और यहां से कई अच्छी यादें लेकर अपने देश लौटते हैं। वैसे पर्यटक हिल स्टेशन की तरफ ज्यादा खींचे चले जाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि धार्मिक व सांस्कृतिक नगरी काशी में तो हर महीने ही देश और विदेश से सैलानी काफी ज्यादा संख्या में पहुंचते हैं। यहां कई ऐसी जगह है, जहां जाकर मन प्रसन्न हो जाता है और यात्रा सफल हो जाती है। तो चलिए इस विश्व पर्यटक दिवस के मौके पर आपको बनारस घूमने की कुछ खास जगहों के बारे में बताते हैं, जहां जाकर यकीनन आपका दिल खुश हो जाएगा।
विज्ञापन

2 of 5
विश्व पर्यटन दिवस: बनारस में घूमने की जगह - फोटो : istock
बाबा विश्वनाथ मंदिर
  • काशी नगरी मे आने वाले पर्यटक बाबा विश्वनाथ मंदिर में जाते हैं। यहां मत्था टेकने से आपकी मनोकामना पूर्ण होती है। इसके बाद आप यहां की तंग गलियों से होते हुए गंगा घाटों की तरफ जा सकते हैं, जहां से शाम की आरती के दर्शन करना ही काफी बड़ी बात है।
विज्ञापन

3 of 5
विश्व पर्यटन दिवस: बनारस में घूमने की जगह - फोटो : istock
घाट
  • वाराणसी में कुल 84 घाट हैं और यहां पहुंचने वाले पर्यटक इन घाटों पर जाना पसंद करते हैं और यहां जाकर मोक्ष की डुबकी लगाते हैं। यहां लोग बोटराइडिंग का भी लुत्फ उठाते हैं। यहां घूमने के लिए मणिकार्णिका घाट और अस्सी घाट काफी मशहूर है। आप यहां घूमने जा सकते है।

4 of 5
विश्व पर्यटन दिवस: बनारस में घूमने की जगह - फोटो : istock
सरनाथ
  • आप सरनाथ जा सकते हैं और यहां जाकर आप सुकून के पल बिता सकते हैं। ये बैद्धों का तीर्थस्थल है, जिसकी वाराणसी से दूरी लगभग 10 किलोमीटर है। यहां आपको शांति के अलावा आसपास कई खूबसूरत स्तूप और मंदिर दर्शन करने को मिल जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विश्व पर्यटन दिवस: बनारस में घूमने की जगह - फोटो : istock
इन जगहों पर जाना न भूलें
  • काशी में कई मंदिर हैं, जिनमें बाबा विश्वनाथ मंदिर, मानस मदिर, संकट मोचन और बीएचयू के विश्वनाथ टेंपल परिसर के आप दर्शन कर सकते हैं। साथ ही आप रामनगर किला भी जा सकते हैं। हर साल यहां (कोरोना काल को छोड़कर) काफी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें