Auli Tour Tips: दिसंबर का महीना चल रहा है और सर्दी अच्छी-खासी पड़ रही है। ऐसे में लोग इस मौसम में छुट्टियां लेकर घूमने का प्लान तो करते ही हैं। कोई बर्फबारी देखने के लिए शिमला-मनाली जाता है, तो कोई ऐसी सुकून भरी जगह जाता है जहां पर वो शांति के साथ समय बिता सके। वही, कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जिन्हें ऐसी जगहों पर घूमना पसंद होता है जहां पर एडवेंचर हो। ऐसे में अगर आप चाहें तो इस सर्दी में उत्तराखंड में स्थित औली जा सकते हैं। ये जगह बर्फ से ढकी हुई है और अपनी खूबसूरती के लिए ये हिल स्टेशन प्रसिद्ध है। ऐसे में बिना देर किए जानते हैं कि आप यहां कौन-कौन सी जगहों पर घूमने जा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इस बारे में...