वैसे तो अपने देश के अलावा किसी भी देश में घूमने के लिए वीजा की जरूरत पड़ती है। लेकिन अगर आपसे पूछा जाए कि वो कौन सा देश है जहां पर आप बिना वीजा के घूम सकते हैं तो आप बिना सोचे बता सकते हैं कि नेपाल और भूटान। लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि एशिया के और भी देश हैं जहां पर घूमने के लिए भारतीयों को किसी तरह के वीजा की जरूरत नहीं पड़ती है। पड़ गए न आश्चर्य में लेकिन ये सच हैं कि आप इन देशों की यात्रा बड़े ही आसानी से केवल अपने पासपोर्ट के साथ कर सकते हैं। तो चलिए उन देशों के बारे में जानें।