फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Diwali 2019: दिल्ली के इन बाजारों से करें धनतेरस पर चांदी और स्टील के बर्तनों की सस्ती शॉपिंग

Fri, 25 Oct 2019 09:43 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : social media
दिवाली का त्योहार नजदीक है। ऐसे में घर की साफ-सफाई से लेकर खरीददारी तक का काम शुरु हो गया है। हर बार की तरह इस बार भी धनतेरस पर कुछ लोग चांदी के गहने और सिक्के खरीदने की सोच रहे होंगे और कुछ लोग अपने बजट के हिसाब से बर्तन की खरीददारी की सोच रहे होंगे। आपका बजट कुछ भी हो आज हम आपको दिल्ली के कुछ ऐसे बाजारों के बारे में बताने जा रहें हैं। जहां पर आप किसी भी जगह के बाजार से कम दाम पर ही चांदी के गहने और बर्तन पाएंगे। तो चलिए देखें हम किन बाजारों की बात कर रहें हैं।

 
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : social media
दरीबां कला, पुरानी दिल्ली
चांदनी चौक से लगा हुआ एक बाजार है जिसका नाम है दरीबां कला। ये बाजार पिछले 70 सालों से यहां पर लगाया जाता है। और इस बाजार में आपको चांदी के सिक्के और गहनों से लेकर स्टील के बर्तन तक बिल्कुल सही दाम पर मिल जाएंगे। आप दिल्ली के किसी भी मोहल्ले में रह रहे हों लेकिन इस बाजार में आपको करीब 25 प्रतिशत कम दाम में सारे सामान मिल जाएंगे। 

 
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : social media
बहुत है वैराइटी
दरीबां कला में सामान की बहुत सी वैराइटी मिल जाएगी। अगर आपका बजट अच्छा है तो यहां पर बहुत सी दुकानें हैं जिनमें जाने के बाद आप बिना खरीदे बाहर नहीं आएंगे। इन दुकानों में कुछ नाम ज्यादा मशहूर हैं जैसे दाऊ दयाल, जैन सिल्वर आर्ट्स, शील ज्वैलर्स।   

 

4 of 5
- फोटो : social media
पहाड़गंज मार्केट
पहाड़गंज की मार्केट के बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। लेकिन इस बाजार में भी आपको चांदी सामान बेहतरीन दाम पर मिल जाएंगे। इसके साथ ही यहां पर घर की सजावट से जुड़े सामान भी सही दाम में मिल जाते हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : pixa
सेंट्रल मार्केट
सेंट्रल मार्केट या फिर लाजपत नगर के बाजार में आपको स्टील के बर्तन सही दाम में आसानी से मिल जाएंगे। इस बाजार की कुछ दुकानें बेहद पुरानी है। जो पीढ़ियों से अपने दुकान का बिजनेस संभाल रही हैं। इन बर्तन की दुकानों पर टूटे हुए बर्तनों की मरम्मत भी बहुत आसानी से हो जाती है। सेंट्रल मार्केट में आप बड़े बर्तनों के साथ ही चम्मच, करछूल और सर्विंग के बर्तन भी सही दाम में मिल जाएंगे।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें