फ्रांस
- फोटो : Social media
फ्रांस
अधिकांश प्रेमी जोड़ों की ख्वाहिश होती है कि वे अपने साथी के साथ फ्रांस जरूर घूमकर आए। फ्रांस को दुनिया की रोमांटिक जगहों में से एक माना जाता है। यहां वैलेंटाइन डे को लेकर अलग ही परंपरा है। इस दिन यहां लड़के-लड़की का एक जोड़़ा बनाया जाता है जिसमें पुरुष को महिला यदि पसंद नहीं आती है तो वह विकल्प के तहत उसे छोड़कर दूसरी महिला को चुन सकता है और जिस महिला को उसका साथी नहीं मिल पाता है, वो बॉनफायर के दौरान जो पुरुष उन्हें मिल नहीं पाता, उसकी तस्वीर जला देती हैं।