भारत में गंगा, यमुना, ब्रह्मपुत्र, नर्मदा और कावेरी नदी का बहुत अधिक धार्मिक महत्व है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इन नदियों में स्नान करने से समस्त पापों से मुक्ति मिलती है। भारत में इन नदियों की विधि- विधान से पूजा-अर्चना की जाती है। आज हम आपको इन पवित्र नदियों के बारे में जानकारी देंगे। इस लेख के माध्यम से हम आपको बताएंगे कि भारत की इन पावन नदियों का उद्गम कहां से होता है और किन-किन राज्यों से होकर ये नदियां गुजरती हैं। साथ ही आपको ये भी बताएंगे कि इन नदियों को अलग- अलग स्थानों में किन नामों से जाना जाता है।