घूमने को शौकीन लोगों के लिए दुनिया में कई ऐसी जगह हैं, जहां सब जा पाएं ऐसा मुमकिन नहीं है। हर साल लोग नई-नई जगहों पर घूमने के लिए जाते हैं, लेकिन फिर भी कोई न कोई जगह छूट ही जाती है। वहीं, घूमने के भी लोगों के अपने अलग-अलग शौक है। जैसे कुछ लोगों को हिल स्टेशन पर जाकर सुकून के पल बिताना काफी अच्छा लगता है, तो किसी को ऐतिहासिक चीजों में रूचि होती है, जबकि कुछ लोगों को एडवेंचर से भरी जगहों पर जाना पसंद होता है। युवाओं में खासकर एडवेंचर करने को लेकर काफी इच्छा होती है, जिसमें एक पैराग्लाइडिंग भी है। लोग इसे करना चाहते हैं और ऐसी जगहों की तलाश में रहते हैं, जहां ये आसानी से करने को मिल जाए। अगर आप भी पैराग्लाइडिंग के शौकीन हैं, तो हम आपको भारत में स्थित कुछ ऐसी ही मशहूर जगहों के नाम बता रहे हैं। जहां जाकर आप इसके लुत्फ उठा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इन जगहों के बारे में।