अक्सर वीकेंड आते ही लोग घूमने-फिरने का प्लान करने लगते हैं, जिसके लिए लोग पहले से प्लानिंग करते हैं, जगह चुनते हैं, होटल की बुकिंग से लेकर हर जरूरत की चीजों का पूरा करते हैं। लेकिन इस दौरान लोगों को सबसे ज्यादा दिक्कत एक चीज में होती है वो है आने और जाने के समय में। दरअसल, जब लोग घूमने का प्लान करते हैं, तो उनके सफर के आने-जाने में ही इतना समय चला जाता है कि उनके पास घूमने के लिए पर्याप्त समय नहीं बच पाता है और वो भी खासकर वीकेंड में, क्योंकि लोग वीकेंड की दो छुट्टियों में घूमने का प्लान बनाते हैं। ऐसे में अगर आप दिल्ली में रहते हैं और घूमने-फिरने के लिए ऐसी जगह की तलाश में हैं, जहां आप वीकेंड में जा सकें। तो चलिए हम आपको कुछ ऐसी ही मजेदार जगहों के बारे में बताते हैं, जहां आप बेहद कम समय में पहुंच सकते हैं और वहां खूब एंजॉय भी कर सकते हैं।