यह दुनिया बेहद ही खूबसूरत है। यहां एक से बढ़कर एक अजूबे, पर्यटक स्थल, पहाड़, प्राकृतिक सुंदरता और समुद्र तट हैं, जिन्हें देखकर मन प्रसन्न हो जाता है। दुनियाभर में लाखों की संख्या में पर्यटक स्थल होंगे, जहां लोग घूमने-फिरने और दुनिया की खूबसूरती देखने का लुत्फ उठाने जाते हैं, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि दुनिया में कुछ ऐसी भी जगहें हैं, जिन्हें आप पर्यटक स्थल मान सकते हैं, लेकिन ये जगहें बहुत ही खतरनाक हैं। इस वजह से अधिकतर लोग इन जगहों पर घूमने जाने से कतराते हैं। ऐसी ही एक खतरनाक जगह अमेरिका में है, जिसे 'डेथ वैली' के नाम से जाना जाता है। इसे धरती का सबसे गर्म हिस्सा माना जाता है। कहते हैं कि डेथ वैली की चिलचिलाती धूप और गर्मी के बीच शायद ही कोई इंसान बिना पानी पिए 14 घंटे से अधिक जिंदा रह सके। हालांकि इसके बावजूद यहां काफी संख्या में पर्यटक घूमने के लिए आते हैं। आइए जानते हैं दुनिया की कुछ और खतरनाक जगहों के बारे में...