हर साल की तरह इस साल भी लोग घूमने का प्लान कर रहे थे, और नई-नई जगहों पर समय बिताने की सोच रहे थे। लेकिन कोरोना काल होने की वजह से ऐसा नहीं हो पाया और ज्यादातर जगहों पर लॉकडाउन लगाया गया है। ऐसे में लोगों के घूमने के कई प्लान अधूरे रह गए हैं। लेकिन आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि जब लॉकडाउन हटेगा और कोरोना संकट कम होगा तब आप फिर से कुछ नई जगहों पर घूमने का प्लान बना सकते हैं। तो चलिए आपको भारत की कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताते हैं, जहां आप घूमने का प्लान बना सकते हैं।