लोग घूमने के काफी शौकीन होते हैं, और हर साल देश ही नहीं विदेशों से भी भारत में काफी संख्या में पर्यटक आते हैं। हालांकि, कोई हिल स्टेशन जाना पसंद करता है तो कोई एडवेंचर करना। ऐसे में अगर आप ट्रैकिंग के शौकीन हैं, तो आपके लिए भारत में हिमाचल प्रदेश में स्थित एक जगह है, जहां आप जा सकते हैं और खूब एंजॉय कर सकते हैं। हिमाचल की इस जगह का नाम स्पीति घाटी है, जहां ट्रैकिंग के लिए हर साल काफी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। ऐसे में कोरोना काल और लॉकडाउन के खत्म होने के बाद भी आप यहां जाकर ट्रैकिंग का लुत्फ उठा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं यहां के बारे में।