बात जब भी घूमने-फिरने की आती है, तो इस लिस्ट में हर कोई शामिल होना चाहता है। हर कोई चाहता है कि वो भी नई-नई जगहों पर जाए, इन जगहों पर जाकर वहां के बारे में जाने, वहां से कई अच्छी यादें लेकर लौटे और फिर अपने दोस्तों को बताएं कि वो किस खूबसूरत जगह पर अपनी छुट्टियां बिताकर आएं हैं। बात अगर भारत की करें, तो यहां घूमने के लिए तो कई जगह हैं। जहां हर साल देश ही नहीं विदेशों से भी सैलानी पहुंचते हैं। वहीं, लोग अपनी पसंदीदा जगहोंं पर बार-बार जाना भी काफी पसंद करते हैंं। लेकिन अगर आप पहली बार घूमने का प्लान कर रहे हैंं और अब तक कहीं घूमने नही गए हैं। तो हमारे पास कुछ खूबसूरत घूमने-फिरने की जगह हैं, जहां के लिए आप अपना पहला ट्रिप प्लान कर सकते हैं और यकीन मानिए इन जगहों पर जाकर आपका दिल खुश हो जाएगा। तो चलिए आपको इन जगहों के बारे में बताते हैं।