फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेघालय घूमने का बना रहे हैं प्लान, तो इन जगहों पर जाना न भूलें, ट्रिप होगा यादगार

Sat, 16 Oct 2021 12:18 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
हर साल काफी संख्या में लोग भारत देश के कोने-कोने में घूमने जाते हैं। यहां कई ऐसे पर्यटन स्थल हैं, जो हर किसी को लुभाते हैे। यहां आकर लोग अपने साथ कई अच्छी यादें लेकर लौटते हैं। कोई अपने दोस्तों संग, कोई अपने परिवार संग, तो कोई अपने पार्टनर संग इन जगहों पर रोमांंटिक पल बिताने जाता है। लोग चाहे कितने भी व्यस्त क्यों न हो, लेकिन घूमने-फिरने के लिए समय निकाल ही लेते हैंं। आपको हर पर्यटक स्थल पर अच्छी खासी भीड़ देखने को मिल जाएगी और एक ऐसी ही जगह है मेघालय। यहां भी बाकी जगहों की तरह काफी पर्यटक पहुंचते हैं। ये जगह पूर्वोत्तर भारत की एक प्यारी सी जगह है, जो कि पहाड़ी राज्य है। मेघालय में आपको घाटियां, गुफाएं, झरने, झीलें और प्रकृति के कई अद्भतु नजारें देखने को मिल जाएंगे। तो चलिए आपको यहां की उन जगहों के बारे में बताते हैं, जहां आप घूमने जा सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
Umiam Lake - फोटो : istock
उमियम झील
  • अगर आप मेघालय घूमने जा रहे हैं, तो आपको उमियम झील जरूर जाना चाहिए। ये झील हर किसी को अपनी ओर आकर्षित करती है। यहां आप रैपलिंग, जूमरिंग, जिप लाइनिंग और रॉक क्लाइंबिंग जैसे कई ऐडवेंचर्स कर सकते हैं। इसके अलावा इस झील के पास कैंपिंग करने का अपना अलग मजा है।
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
मावनफ्लूर गांव
  • मेघालय का मावनफ्लूर गांव अपनी सुंदरता के लिए जाना जाता है। गांव के लोग भी बेहद प्यारे हैं, और यहां आने वाले अतिथियों का स्वागत वो बहुत ही प्यार से करते हैं। यहां आपको स्थानीय बाजार, यहां की स्थानीय कला और हस्तकला देखने को मिल जाएगी। यहां रहकर आप शहरों के शोर से दूर रह सकते हैं और इस गांव में सुकून के पल बिता सकते हैं।

4 of 5
Siju cave - फोटो : istock
सिजू गुफा
  • आप मेघालय में स्थित सिजू गुफाओं में जा सकते हैं। ये देश की पहली प्राकृतिक लाइमलाइट गुफाओं में से है। ये गुफाएं चमगादड़ों से भरी हुई हैं, इसलिए इन्हें बेट केव्स भी कहा जाता है। अगर आपको एडवेंचर्स का शौक है, तो ये गुफाएं आपके लिए सही जगह हो सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Laitlum Canyon - फोटो : istock
लेटलम कैनियन
  • अगर आप ट्रैकिंग के शौकीन हैं, और इसके लिए किसी जगह की तलाश में हैं, तो आपके लिए लेटलम कैनियन काफी सही जगह हो सकती है। उत्तर पूर्व में ये सबसे लोकप्रिय ट्रैक है। इसे ट्रैक को लगभग चार से पांच घंटे में पूरा किया जा सकता है। यहा से सूर्योदय और सूर्यास्त का नजारा देखना भी बेहद प्यारा लगता है। इसलिए यहां काफी संख्या में लोग पहुंचकर इस दृश्य का आनंद लेते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें