आज की दौड़ती-भागती जिंदगी में लोग बीमार बड़ी जल्दी पड़ जाते हैं। ऐसे में लोग खुद को फिट रखने के लिए कई तरह के व्यायाम करते हैं। कोई जिम जाता है, तो कोई योगा करता है और कई लोग रनिंग करना भी पसंद करते हैं। रनिंग एक ऐसी थेरेपी है, जो शरीर की कई सारी आंतरिक समस्याओं को ठीक करने में काफी मददगार होती है। दौड़ने से शरीर भी स्वस्थ रहता है। लेकिन दौड़ने के लिए एक अच्छे ट्रैक की जरूरत होती है। ऐसे में अगर आप दिल्ली में रहते हैं और ऐसे ट्रैक की तलाश में हैं, तो चलिए हम आपको कुछ अच्छे ट्रैक के बारे में बताते हैं।