बाली का जैसे ही कोई नाम लेता है हर किसी के मन में पार्टी और नाइटलाइफ का ख्याल आता है। और ख्यालआना लाजमी है। क्योंकि वहां के पर्यटन के आकर्षण का मुख्य केंद्र है। लेकिन इस शोर-शराबे के अलावा बाली अध्यात्म का एक बढ़िया केंद्र है। यहां हर ओर बहुत सारे प्राचीन मंदिर है यह जान कर आप हैरान हो जाएंगे। इसलिए हम आपको बताने जा रहे हैं बाली में मौजूद प्राचीन हिंदू मंदिरों के बारे में जहां दर्शन कर आपको सुकून और शांति मिलेगी। ब्रह्मा, विष्णु और महेश तीनों देवताओं का पावन संगम हेमाश ही बाली के हिंदू धर्मों में विश्वास करने वालों के लिए पूजनीय रहा है। बाली में घूमने योग्य कई मंदिर हैं।