फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या आपने पॉड होटल का नाम सुना है, देश के इस स्टेशन पर IRCTC देने जा रही येे सुविधा

Fri, 17 Jan 2020 02:42 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Pod Hotel - फोटो : Social Media
हम सभी अपने जीवन में यात्राएं करते हैं। अधिकतर लोग ट्रेन से यात्रा करते हैं। कई बार हमें रेलवे स्टेशन पर ही रुकना पड़ता है। रात बिताने के लिए हम आईआरसीटीसी(IRCTC) द्वारा संचालित रिटायरिंग रूम का सहारा लेते हैं, जो कि थोड़ा महंगा भी होता है। भारतीय रेलवे अब स्टेशन पर पॉड होटल की शुरुआत करने जा रहा है। आपने अगर पॉड होटल का नाम नहीं सुना है तो बता दें कि इसमें कैप्सूल की तरह एक व्यक्ति के सोने के लिए बेहद छोटे कमरे होते हैं, जिनमें तमाम सुविधाएं होती हैं। खबरों के अनुसार, यह रिटायरिंग रूम की तुलना में सस्ता होगा। आइए, जानते हैं विस्तार से:
विज्ञापन

2 of 6
Pod Hotel - फोटो : social Media

कैसा होगा पॉड होटल, क्या होंगी सुविधाएं

  • यह पॉड यात्रियों को 12 घंटे तक आवास प्रदान करेगी।
  • पॉड होटल में एक व्यक्ति के लिए बनाई जाने वाली जगह 5×7 फीट होगी।
  • इस पॉड में बेड, तकिया, लाइट, कंबल, लॉकर की सुविधा होगी
  • इसके साथ ही इसमें टीवी, वाईफाई और यूएसपी पोर्ट की भी सुविधा होगी
  • पॉड होटल में एक सामान्य लाउंज, कई वॉशरूम और कैफेटेरिया भी होंगे।
  • रहने की व्यवस्था तीन प्रकार की होगी- क्लासिक पॉड, प्राइवेट पॉड और सूट पॉड
विज्ञापन

3 of 6
CST Mumbai Station - फोटो : Pixabay
IRCTC ने मुंबई सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर अपना पहला पॉड होटल स्थापित करने जा रही है। साल 2020 के अंत तक मुंबई सेंट्रल रेलवे स्टेशन की पहली मंजिल पर स्थित दो गैर-वातानुकूलित प्रतीक्षालयों को एक पॉड होटल में बदल दिया जाएगा। 30 कैप्सूल रूम के पॉड होटल के लिए टेंडर निकाला जा चुका है। 

4 of 6
IRCTC - फोटो : IRCTC
रेलवे के एक अधिकारी के अनुसार टेंडर प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। टेंडर फाइनल होने के बाद पॉड होटल के निर्माण में छह महीने लगेंगे। उन्होंने कहा कि पॉड रूम की डिजाइन और अन्य तकनीक देश-विदेश में संचालित आधुनिक पॉड होटल की तरह होगी।
विज्ञापन

5 of 6
CST Mumbai Station - फोटो : Pixa
बता दें कि इस पॉड होटल की योजना आईआरसीटीसी ने साल 2018 में ही बनाई थी। इन पॉड्स को क्लासिक पॉड, प्राइवेट पॉड और सूट पॉड के रूप में वर्गीकृत किया जाएगा। मालूम हो कि भारत का पहला निजी तौर पर संचालित पॉड होटल अंधेरी में मुंबई हवाई अड्डे के पास 2017 में खोला गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
VT Mumbai Station(File photo) - फोटो : Pixabay
क्लासिक वाले केवल एक यात्री को समायोजित करेंगे और इसमें सामान रखने की जगह, लॉकर और चार्जिंग सॉकेट होंगे। दूसरी ओर, सुइट में एक डबल बेड, वाई-फाई और लॉकर की भी सुविधा होगी। बताया जा रहा है कि भविष्य में देश के अन्य स्टेशनों पर भी यह सुविधा शुरू की जा सकती है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें