फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्तों संग निकल जाएं यूपी के इस शहर, बेहद सस्ता है घूमना, मजेदार ट्रिप होने की पूरी गारंटी है

Fri, 17 Jan 2020 02:01 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
दोस्तों संग घुमक्कड़ी - फोटो : social media
दोस्तों संग घूमने फिरने का कोई खास मौसम तो होता नहीं। कई बार ऐसा होता है कि अचानक से प्लान बनता है और हम निकल पड़ते हैं। हमलोगों में अधिकतर जब घूमने की योजना बनाते हैं तो बजट का ख्याल आता है। सभी चाहते हैं कि कम पैसों में ऐसी जगह घूमी जाए कि टूर यादगार बन जाए। उत्तर प्रदेश में कई ऐसे शहर हैं, जहां एक से बढ़कर एक पर्यटन स्थल हैं। लाइफस्टाइल के अनुसार कुछ शहरों में खर्च ज्यादा हो सकता है तो वहीं कुछ शहर ऐसे भी हैं, जहां घूमना आपके लिए बहुत सस्ता होगा। आज हम आपको बता रहे हैं एक ऐसे ही शहर के बारे में: 
विज्ञापन

2 of 7
Varanasi - फोटो : Pixabay
विश्व प्रसिद्ध बाबा काशी विश्वनाथ की नगरी वाराणसी के बारे में भला कौन नहीं जानता! इसका पुराना नाम बनारस है। बनारसी होना तो अपने आप में अलग ही कला है। यहां जाकर आप भी बनारसी हो जाते हैं। घुमक्कड़ी के लिए यहां आपको ज्यादा पैसे खर्च नहीं करने होते। होटल सस्ते में मिल जाते हैं। वहीं, एक से बढ़कर एक चीजें खाने को मिलती है और बिल्कुल ही महंगी नहीं होती। रहना, खाना तो सस्ते में हो ही जाएगा, घूमने में भी बहुत खर्च नहीं होने वाला। 
विज्ञापन

3 of 7
Varanasi - फोटो : Pixabay
यहां की संकरी गलियों में घूमने का अलग ही रोमांच होता है। बनारस के घाटों का नजारा तो अद्भुत होता है। खासकर नावों पर गंगा महाविहार करते हुए महाआरती देखना लोगों के जीवन का यादगार पल बन जाता है। खासकर दशाश्वमेध घाट की आरती का दृश्य अनुपम होता है। कोई वाराणसी जाए और इन जगहों पर नहीं घूमे, तो फिर क्या ही घूमे।

4 of 7
काशी विश्वनाथ मंदिर। - फोटो : अमर उजाला।
मंदिरों के शहर वाराणसी में लगभग हर सड़क और गली में आपको एक मंदिर जरूर मिल जाएगा। हालांकि घाट किनारे कई ऐसे ऐतिहासिक मंदिर हैं, जो अपनी बनावट, खूबसूरती और पौराणिकता के लिहाज से महत्वपूर्ण है। यहां आकर लोग काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन करने जरूर पहुंचते हैं। भगवान भोलेनाथ के इस मंदिर की छत पर सोना मढ़ा हुआ है। इसके अलावा लोग संकट मोचन मंदिर, दुर्गा मंदिर और भारत माता मंदिर भी जाना नहीं भूलते।
विज्ञापन

5 of 7
अस्सी घाट - फोटो : अमर उजाला
गंगा किनारे बसे वाराणसी को घाटों का शहर भी कहा जाता है। यहां यूं तो कुल 84 घाट हैं, लेकिन दशाश्वमेध घाट, अस्सी घाट और मणिकर्णिका घाट का ज्यादा महत्व है। श्रद्धालु यहां पवित्र नदी गंगा में डुबकी लगाकर मोक्ष की कामना करते हैं। गंगा घाटों पर मन को अलग ही शांति मिलती है। आपको ऐसा लगेगा जैसे आपकी चिंता दूर हो रही है। गंगा में बोट राइडिंग का भी अलग ही मजा है।
विज्ञापन

6 of 7
Sarnath - फोटो : Incredible India
सारनाथ जरुर जाएं
अगर आप भीड़भाड़ से दूर जाना चाहते हैं और सुकून के कुछ पल बिताना चाहते हैं तो आप सारनाथ जा सकते हैं। बौद्धों का तीर्थस्थल सारनाथ वाराणसी से 10 किमी की दूरी पर स्थित है। कहा जाता है कि भगवान बुद्ध ने ज्ञान प्राप्ति के बाद अपना पहला उपदेश यहीं पर दिया था। सारनाथ के आसपास कई खूबसूरत स्तूप और मंदिर भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
varanasi station - फोटो : अमर उजाला
ऐसे पहुंचे वाराणसी
  • हवाई मार्ग: दिल्ली से वाराणसी की दूरी हवाई मार्ग से 676 किमी है। यहां के लिए सीधी फ्लाइट सेवा उपलब्ध है।
  • रेल मार्ग: दिल्ली से वाराणसी की दूरी रेल मार्ग से 752 किमी है। वाराणसी जंक्शन के लिए 26 सीधी ट्रेनें हैं।
  • सड़क मार्ग: सड़क मार्ग से दिल्ली से वाराणसी की दूरी करीब 805 किमी है। एनएच-56 के जरिए यह देश के प्रमुख शहरों से जुड़ा हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें