फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital Tourist Places: अगर घूमने जा रहे हैं नैनीताल तो इन जगहों को करें लिस्ट में शामिल

Fri, 28 Apr 2023 10:28 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
nainital - फोटो : istock
Nainital Tourist Places: घूमने का शौक रखने वाले गर्मियों और सर्दियों, दोनों ही मौसम में हिल स्टेशन जाना पसंद करते हैं। दिल्ली एनसीआर के आसपास रहने वालों के लिए सबसे अधिक हिल स्टेशन के विकल्प उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में हैं, जो कम समय और बजट में घूमने के लिए सबसे बेहतरीन हो सकते हैं। इन्हीं सस्ते और सुंदर हिल स्टेशनों में नैनीताल का नाम आता है। नैनीताल पर्यटकों के बीच काफी मशहूर है। वीकेंड पर नैनीताल की ट्रिप पर जा सकते हैं। यहां के प्राकृतिक नजारे, पहाड़, हरियाली और झील आपका मन मोह लेगी। नैनीताल में घूमने के लिए कई पर्यटन स्थल हैं। अगर आपको ऐसा लगता है कि नैनीताल में केवल आपको झील देखने को मिलेगी तो आप गलत हैं। अप्रैल- मई के महीने में नैनीताल जाने की योजना है तो इस हिल स्टेशन के मशहूर पर्यटन स्थलों के बारे में जरूर जान लें। ये रहे नैनीताल के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल, जिन की सैर ट्रिप का मजा दोगुना कर देगी।
 
विज्ञापन

2 of 6
केव - फोटो : Pixabay
इको केव गार्डन

नैनीताल में छह छोटी गुफाओं वाली एक प्रसिद्ध जगह है, इसे इको केव गार्डन कहते हैं। ये गुफाएं जानवरों के आकार की बनाई गई हैं। नैनीताल के मुख्य दर्शनीय स्थलों में से एक इको केव गार्डन में हिमालयी वन्य जीवों के प्राकृतिक वास की झलक देखने को मिल सकती है। इन छह गुफाओं में टाइगर केव, पैंथर केव, एप्स केव, बैट केव और फ्लाइंग फॉक्स केव घूम सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
स्नो व्यू प्वाइंट - फोटो : AmarUjala
स्नो व्यू प्वाइंट

हिल स्टेशनों की सबसे खास बात होती है, वहां से दिखने वाले बर्फीली पहाड़ियां और हिमालयी सुंदरता। नैनीताल के स्नो व्यू प्वाइंट से पर्यटक ऊंचे बर्फीले पहाड़ और बादलों की सफेद चादर को करीब से देख पाएंगे। यहां फोटो क्लिक करा सकते हैं और दूध जैसी बर्फ से ढकी हिमालय की पहाड़ियों के नजारों को आंखों में समा सकते हैं।

4 of 6
टिफिन टाॅप - फोटो : iStock
टिफिन टाॅप

नैनीताल का टिफिन टाॅप समुद्र तल से 2292 मीटर ऊपर है। कुमाऊं की पहाड़ियां इस स्थान को घेरती हैं। टिफिन टाॅप चेर, ओक और देवदार के पेड़ों से घिरा है। यह एक मजेदार पिकनिक स्पॉट है, जहां एडवेंचर प्रेमियों को जरूर जाना चाहिए। आप टिफिन टाॅप तक पैदल या किराए के टट्टू के जरिए पहुंच सकते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
नैना देवी मंदिर - फोटो : फाइल फोटो
नैना देवी मंदिर

नैनीताल की सबसे प्रसिद्ध जगहों में नैना देवी मंदिर हैं। मान्यता है कि यहां देवी सती के नेत्र गिरे थे, इसलिए इस मंदिर का नाम नैना देवी पड़ा। यह 52 शक्तिपीठों में से एक है। यहां पर पीपल का पेड़ शताब्दियों से लगा हुआ है, जहां लोग फेरी लेते हैं और मंदिर के दर्शन के लिए पैदल या उड़नखटोले के जरिए पहुंचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Saint John Church Nainital - फोटो : facebook
सेंट जॉन चर्च

नैनीताल के जंगलों में स्थित खूबसूरत सेंट जॉन चर्च को घूमने भी जा सकते हैं। इस चर्च की स्थापना ब्रिटिश शासन काल में 1844 को हुई थी। चर्च की खिड़कियों पर रंगीन कांच पर नव गॉथिक शैली दिखती है। यह बहुत शांत जगह पर स्थित है। यहां से माॅल रोड सिर्फ दो किलोमीटर की दूरी पर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें