Ayodhya
- फोटो : istock
अयोध्या
राम जन्मभूमि पर मंदिर का निर्माण शुरू होते ही अयोध्या में पर्यटकों की संख्या बढ़ने लगी है। अयोध्या श्री राम की जन्म स्थली है और धार्मिक आस्था से जुड़ा पवित्र स्थान है। यहां आपको कई मंदिरों के दर्शन का मौका मिलता है। राम लला मंदिर, हनुमान गढ़ी मंदिर, नागेश्वर नाथ मंदिर, राजकोट, कनक भवन मंदिर, त्रेता के ठाकुर, मोती महल को देखने के लिए दूर दूर से लोग आते हैं।