फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश में इन जगहों का मौसम हो जाता है खुशनुमा, घूमने जाने का बना सकते हैं प्लान

Fri, 13 Aug 2021 11:19 AM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
दार्जिलिंग का खूबसूरत नजारा - फोटो : iStock
बारिश का मौसम कई लोगों को पसंद नहीं होता है, लेकिन ऐसे भी लोग हैं, जिन्हें सबसे ज्यादा यही मौसम पसंद आता है और वो पूरे साल इस मौसम के आने का इंतजार करते हैं। असल में यह एक खुशनुमा मौसम होता है, जिसमें हर तरफ वातावरण हरा-भरा हो जाता है। हालांकि इस समय भारत में कई जगहों पर भारी बारिश ने लोगों को परेशान कर रखा है, लेकिन कई जगहें ऐसी भी हैं, जहां प्रकृति की खूबसूरती को देखने का यह सबसे अच्छा समय होता है। अगर आप भी प्रकृति से प्रेम करते हैं और इस मौसम में प्रकृति के अद्भुत नजारों का देखने को लुत्फ उठाना चाहते हैं, तो आप भारत की कुछ जगहों की सैर कर सकते हैं। इसमें दार्जिलिंग भी शामिल है। यह भारत के सबसे सुंदर और प्रकृतिक पर्यटन स्थलों में से एक है, जो चाय के बागानों और हरे भरे पहाड़ों के लिए प्रसिद्ध है। वैसे बारिश के मौसम में यहां ज्यादा पर्यटक नहीं आते हैं, लेकिन इस मौसम में यहां की हरियाली देखने लायक होती है। आइए जानते हैं कुछ और जगहों के बारे में, जहां आप इस खुशनुमा मौसम में घूमने जा सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 4
कर्नाटक की खूबसूरती - फोटो : iStock
कर्नाटक 
  • अगर आप बारिश के मौसम में घूमने-फिरने का मजा लेना चाहते हैं तो कर्नाटक आपके लिए एक अच्छी जगह साबित हो सकती है। यहां के पहाड़, घाटियां और झड़ने देखने लायक हैं। इसके अलावा यहां एक सनसेट प्वाइंट भी है, जहां से अरब सागर का दृश्य एकदम साफ और खूबसूरत नजर आता है। 
विज्ञापन

3 of 4
कौसानी - फोटो : iStock
कौसानी 
  • उत्तराखंड का एक छोटा सा गांव है कौसानी, जो अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है। बारिश के मौसम में घूमने की ये एक अच्छी जगह है। यहां मध्यम मात्रा में बारिश होती है, जो इस जगह को हरे-भरे स्वर्ग में बदल देती है। यहां आप बादलों को एकदम नजदीक से देख सकते हैं। 
विज्ञापन

4 of 4
जीरो वैली का खूबसूरत नजारा - फोटो : iStock
जीरो वैली 
  • प्रकृति प्रेमियों के लिए अरूणाचल प्रदेश की जीरो वैली किसी स्वर्ग से कम नहीं है। यहां की खूबसूरती देखने के बाद आप यहां की यात्रा के पल यकीनन जिंदगी भर नहीं भूल पाएंगे। जीरो वैली देश के सबसे आकर्षक पर्यटन स्थलों में से एक है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें