फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीड़-भाड़ से दूर इन खूबसूरत जगहों पर एक बार जरूर जाएं घूमने, मन मोह लेंगे अद्भुत नजारे

Thu, 12 Aug 2021 11:11 AM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
अगर आप सोचते हैं कि भारत में घूमने के लिए बहुत सारी जगहें नहीं हैं, तो आप बिल्कुल गलत हैं। यहां कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक, बस खूबसूरत नजारे ही देखने को मिलते हैं। हालांकि पिछले कुछ सालों में देश छोड़कर विदेश घूमने जाने वालों की तादाद में काफी बढ़ोतरी हुई है। असल में कुछ लोगों को लगता है कि भारत में वैसी खूबसूरत जगहें नहीं है, जो विदेशों में हैं, जबकि ऐसा बिल्कुल नहीं है। अगर आप भारत भ्रमण पर निकलेंगे तो पता चलेगा कि देश में कितने ही मनमोहक और अद्भुत नजारे हैं। चूंकि अभी कोरोना महामारी का समय है, ऐसे में यह जरूरी है कि आप घूमने-फिरने पर थोड़ा कंट्रोल करें और जब संक्रमण खत्म हो जाए तो आराम से कहीं भी घूमने जाएं, क्योंकि भीड़-भाड़ संक्रमण को बढ़ा सकता है। हालांकि कई लोगों को भीड़-भाड़ से दूर ही घूमने पसंद होता है। ऐसे लोगों के लिए हम कुछ ऐसी ही जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप भीड़-भाड़ से बच सकते हैं और प्रकृति के अद्भुत नजारों का लुत्फ उठा सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 4
वायनाड की खूबसूरती - फोटो : iStock
वायनाड 
  • जब कोरोना खत्म हो जाए तो आप वायनाड घूमने के लिए जा सकते हैं। यह केरल राज्य की सबसे सुंदर जगहों में से एक है। यह शहर कॉफी, इलायची और चाय बागानों से भरा हुआ है, इसीलिए इसे 'मसालों का शहर' भी कहा जाता है। शांत झील और झरनों से भरा हुआ यह शहर भीड़-भाड़ से दूर है और घूमने के लिए एक परफेक्ट जगह है। लेकिन अभी यहां जाना बिल्कुल भी सुरक्षित नहीं है, क्योंकि केरल में कोरोना का संक्रमण काफी ज्यादा फैला हुआ है। 
विज्ञापन

3 of 4
बृहदेश्वर मंदिर - फोटो : Pixabay
तंजावुर 
  • यह शहर तंजौर के नाम से प्रसिद्ध है। अगर आप इतिहास में रूचि रखते हैं तो तमिलनाडु का तंजावुर शहर आपके घूमने की ही जगह है। यह शहर भव्य स्मारकों, चोल राजाओं की विरासत और प्राचीन मंदिरों की कलाकृतियों का संगम है। प्रसिद्ध बृहदेश्वर मंदिर भी इसी शहर में स्थित है, जिसे यूनेस्को ने विश्व धरोहर का दर्जा दिया है। यहां के शानदार महल भी हैरान कर देते हैं। आपको एक बार तो यहां जरूर घूमने जाना चाहिए। 
विज्ञापन

4 of 4
तीर्थन वैली - फोटो : iStock
तीर्थन वैली 
  • तीर्थन वैली दिलकश और मनमोहक नजारों की घाटी है। यहां आकर पर्यटक कैम्पिंग, ट्रैकिंग, फिशिंग और पर्वतारोहण जैसी साहसिक गतिविधियों का आनंद ले सकते हैं। यहां पर अद्वितीय प्राकृतिक सौंदर्य और जैविक विविधिता का अनुपम खजाना है, जो आपका मन मोह लेगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें