फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विचित्र रिवाजों के कारण दुनियाभर में जाने जाते हैं ये देश, विवाहित जोड़े नहीं कर सकते हैं बाथरूम का इस्तेमाल

Wed, 20 Jan 2021 09:15 AM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
कुछ लोग अजीबोगरीब परंपराओं का पालने करते हैं - फोटो : travel

कई सारे लोग जो कि देश-दुनिया की बहुत अधिक यात्रा कर चुके हैं, उनकी समय के साथ इस बात में रूचि बढ़ जाती है कि जहां वे यात्रा कर रहे हैं वहां क्या ऐसा अलग है जो वहां की संस्कृति, लोगों को दुनिया से अलग बनाता है। ऐसे में लोग विभिन्न देशों की परंपराओं के बारे में अध्ययन करते हैं, उन्हें देखने एवं जानने के लिए यात्रा पर निकल जाते हैं। दुनिया में कई सारे देश हैं, जो भले ही कितने ही विकसित क्यों न हो गए हों लेकिन आज भी वहां के कुछ लोग अजीबोगरीब परंपराओं का पालने करते हैं। अगली स्लाइड्स से जानते हैं कौनसे देश हैं वे और क्या है वहां की परंपराएं। 
 

विज्ञापन

2 of 5
किसी से नमक मांग लिया तो इसे अपमान माना जाएगा - फोटो : Pixabay

मिस्त्र 
यदि आप मिस्त्र की यात्रा कर रहे हैं और वहां खाना खाने के लिए किसी रेस्त्रां में जाते हैं तो आपको बेहद सावधान रहना होगा क्योंकि यदि आपने नमक कम होने पर यदि किसी से नमक मांग लिया तो इसे अपमान माना जाएगा और यह रिवाज मिस्त्र में बहुत लंबे समय से चला आ रहा है इसलिए वहां रहने वाले लोग कभी भी एक दूसरे से नमक कम होने पर भी नमक नहीं मांगते हैं इसलिए बेहतर है कि आप अपने साथ थोड़ा नमक खुद से ले जाएं। 

विज्ञापन

3 of 5
इस झोपड़ी को वहां के लोग लव हट कहते हैं - फोटो : pixa

कंबोडिया
कंबोडिया में जब लड़कियां मासिक धर्म से होने लगती हैं तो पिता स्वयं उनके लिए अलग से एक खूबसूरत और आरामदायक झोपड़ी का निर्माण करवाते हैं, इस झोपड़ी को वहां के लोग लव हट कहते हैं। यदि किसी को भी खबर लगती है कि किसी के पिता लव हट का निर्माण करवा रहे हैं तो वे समझ जाते हैं कि उनकी बेटी मासिक धर्म से होने लगी होगी। इस लव हट में रहने के बाद लड़की को अपनी पसंद के लड़के को जीवनसाथी चुनने की आजादी भी मिल जाती है। 

4 of 5
महिलाओं को अपनी ऊंगली का थोड़ा बहुत हिस्सा काटना होता है - फोटो : pixabay

इंडोनेशिया
इंडोनेशिया में जो जनजातियां रहती हैं, वे आज भी विचित्र रिवाजों को मानती हैं। दानी जनजाति में जब भी किसी परिवार में मृत्यु होती है तो परंपरानुसार यहां की महिलाओं को अपनी ऊंगली का थोड़ा बहुत हिस्सा काटना होता है। जनजाति के लोगों का मानना है कि ऐसा करने से मृत आत्मा को मोक्ष मिल जाता है। हालांकि इस रिवाज को अब प्रतिबंधित कर दिया गया है लेकिन जनजाति के बुजुर्ग अभी भी इसका पालन करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
यह लोग बाथरूम को अच्छी जगह नहीं मानते हैं - फोटो : सोशल मीडिया

मलेशिया
मलेशिया में विवाह को लेकर एक बहुत ही अजीब रिवाज प्रचलित है। यहां रहने वाला तिदोंग जनजाति समुदाय इस परंपरा का पालन करता है। जिन दो लोगों का विवाह होता है विवाह के बाद अगले तीन दिन तक स्नान, पेशाब एवं अन्य कार्यों के लिए बाथरूम का इस्तेमाल नहीं कर सकते। यह लोग बाथरूम को अच्छी जगह नहीं मानते हैं इसलिए नए दंपत्ति के जीवन में सुख, शांति और प्रेम बना रहे इसलिए ये उन्हें तीन दिन तक बाथरूम नहीं जाने देते हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें