फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे ऑन बोर्ड कैटरिंग सर्विस को दोबारा करने जा रहा है चालू, लाखों यात्रियों को मिलेगा फायदा

Sat, 23 Oct 2021 03:30 PM IST
संकल्प सिंह लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
बीते साल से कोरोना महामारी के दंश ने पूरी दुनिया को अपनी चपेट में ले रखा है। ऐसे में देश दुनिया में घूमने वाले लाखों लोगों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसी को देखते हुए भारतीय रेलवे ने कोरोना महामारी के दौरान रेलवे के परिचालन पर रोक लगा दी थी। हालांकि स्थिति थोड़ी सामान्य होने के बाद उसने दोबारा ट्रेन्स के परिचालन की शुरुआत की। रेल सुविधाओं को दोबारा शुरू करते वक्त एहतियात बरतने के लिए ट्रेन्स में यात्रियों को सर्व किए जाने वाले खाने पर रोक लगा दिया गया था, ताकि महामारी को फैलने से रोका जा सके। अब कोरोना वायरस की रफ्तार काफी धीमी हो चुकी है। इसी को देखते हुए आईआरसीटीसी 18 महीनों के बाद दोबारा ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों के लिए खाना सर्व करने का फैसला लेने वाला है। इस फैसले से एक बड़ा फायदा घूमने फिरने वाले लोगों को होगा। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -
विज्ञापन

2 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
घूमने फिरने के शौकीन लोगों के लिए ये एक बड़ी खबर है, जो ट्रेवल के लिए ज्यादातर ट्रेन्स पर ही निर्भर करते हैं। इस फैसले के बाद वह सफर करते हुए गर्म खाने का मजा ले सकेंगे। यात्री सुविधा कमेटी दोबारा से ट्रेनों में ऑन बोर्ड कैटरिंग सर्विस के साथ साथ कई दूसरी सुविधाएं को चालू करने जा रही है।
विज्ञापन

3 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
अगर आप किसी प्रीमियम ट्रेन में सफर कर रहे हैं, तो आपको अलग से खाने के लिए कोई बुकिंग नहीं करनी होगी। इसमें आपको टिकट के साथ ही खाने की सुविधा भी मिलेगी। वहीं दूसरी ट्रेनों में सफर करने वाले लोगों को पेमेंट देकर पेंट्री से खाना लेना होगा। 
विज्ञापन

4 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Istock
सूत्रों की मानें तो 25 या 26 अक्तूबर को यात्री सुविधा समिति की बैठक होने वाली है, जिसमें रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी मौजूद रहेंगे। इस बैठक में खाना सर्व किये जाने और अन्य सर्विसेस को  लेकर कई चर्चाएं होने की संभावना जताई जा रही है। ज्यादा संभावना है कि इस बैठक में ऑन बोर्ड कैटरिंग सर्विस शुरू करने का फैसला लिया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें