फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूरे एक हफ्ते सिर्फ इतने हजार रुपये में कर सकते हैं यूरोप की यात्रा, करने होंगे चार काम

Fri, 23 Aug 2019 06:06 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : pixa
घूमने का शौक रखने वालों के लिए यूरोप की सैर एक सपना है। लेकिन हर बार बजट की कमी की वजह से अगर आप नहीं घूम पाते हैं। तो आज हम आपके लिए कुछ ऐसा बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आपका यूरोप जाने का सपना सच हो सकता है। वो भी कुछ हजार रुपये में। तो आइए जाने वो क्या करके सही बजट में यूरोप की यात्रा की जा सकती है।
 
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : pixabay
कब जाएं यूरोप
यूरोप जाने का सबसे सही समय है मई से लेकर जुलाई तक का। इस समय पेरिस से लेकर एम्सटर्डम तक पूरे यूरोप का मौसम बहुत ही अच्छा होता है और आप अपने जेब पर बिना कोई अतिरिक्त बोझ डाले आसानी से घूम सकते हैं।     
 
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : pixa
कहां घूमें 
यूरोप में बहुत सारी जगह हैं लेकिन अगर आपको केवल प्रसिद्ध जगह पर घूमना है तो सबसे सही होगा कि आप पहले से ही प्लान कर ले कि कहां घूमना है। क्योंकि जिन जगहों पर जाने के लिए आसानी से बस और फ्लाइट मिल जाती है वहां पर कम खर्च में आराम से सैर कर सकते हैं।एम्सटर्डम, ब्रुसेल्स, पेरिस, मिलान इन सब जगहों की यात्रा बजट में रहेगी।
 

4 of 6
- फोटो : pixa
यूरोप घूमने के लिए वीजा
यूरोप घूमने से पहले ही शैंगेन वीजा बनवाना पड़ता है। इस वीजा की कीमत एक व्यक्ति के लिए करीब 4400 रुपये होती है। इसके साथ ही ट्रेवेल इंश्योरेंस के लिए एक हजार से ज्यादा नहीं खर्च करना चाहिए।
 
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : pixa
फ्लाइट की बुकिंग
जब कभी भी यूरोप जाने की प्लानिंग करें तो देख लें कि कौन सी फ्लाइट आपके बजट में हैं। क्योंकि बहुत सारी फ्लाइट एक दो जगह का स्टे लेकर कम पैसे में यूरोप पहुंचाती हैं। मई जून के महीने में कई सारी फ्लाइट आपको तीस हजार रुपये तक मिल जाएंगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : pixa
कैसे तलाशे ठहरने की सही जगह
यूरोप में अगर किसी होटल में ठहरना हो तो बहुत महंगा पड़ जाएगा इसलिए आप किसी हॉस्टल में रुक सकते हैं। इन हॉस्टलों की कीमत आपके बजट में होगी और ये बहुत ही साफ-सुथरे होते हैं। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें