फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस देश में बिना वीजा के घूम सकते हैं भारतीय, हर साल 1 लाख टूरिस्ट जाते हैं

Fri, 23 Aug 2019 02:04 PM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 3
phuket thailand
भारतीयों के लिए थाइलैंड सबसे ज्यादा पसंदीदा अंतरराष्ट्रीय टूरिस्ट डेस्टिनेशन है। अगर विदेश घूमने की बात आती है तो आपने अक्सर लोगों के मुंह से सुना होगा कि थाइलैंड चलते हैं! दरअसल, इसकी वजह यह है कि बाकी के देशों के मुकाबले थाइलैंड सबसे ज्यादा बजट डेस्टिनेश है। यहां आप बजट में घूम सकते हैं। हर साल भारत से करीब एक लाख से ज्यादा लोग थाइलैंड घूमने जाते हैं। 
 
विज्ञापन

2 of 3
thailand market
अब थाइलैंड के पर्यटन मंत्री ने भारतीयों को 15 दिन का फ्री वीजा यात्रा का प्रस्ताव दिया है। भारत के साथ ही यह प्रस्ताव चीन के पर्यटकों के लिए भी है। नए प्रस्ताव के मुताबिक, थाइलैंड ने 18 देशों के पर्यटकों को फ्री वाजा यात्रा का प्रस्ताव दिया है। सरकार ने यह प्रस्ताव टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए दिया है। प्रधानमंत्री प्रथुथ चान-ओशा ने एक इंटरव्यू में कहा था कि कैबिनेट ने  अप्रैल 2020 तक शुल्क छूट को विस्तार दिया है। भारतीयों के लिए अगले साल अप्रैल तक आगमन शुल्क माफ किया गया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
Thailand
ऐसे में आप अगर विदेश घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं तो थाइलैंड आपके लिए सबसे बेहतरीन विकल्प है। दरअसल, थाइलैंड में आप अपने जेब के हिसाब से घूम सकते हैं। थाइलैंड जाने के लिए आपके टिकट का खर्च भी कम आएगा, क्योंकि सरकार ने आगमन शुल्क माफ कर रखा है। इसके अलावा, यहां होटल से लेकर खाना और टूरिस्ट पैकेज भी सस्ता है। नए नियम के मुताबिक, अप्रैल 2020 तक भारतीयों के लिए कोई वीजा शुल्क नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें