फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत में यहां देखने को मिलता है मनोरम वादियों, झीलों और झरनों का अद्भुत नजारा

Tue, 28 Jul 2020 11:57 AM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
मनोरम वादियों और ऊंचे-ऊंचे चीड़ के दूर तक फैले पेड़ों से घिरा हिमाचल प्रदेश की खूबसूरती की बात ही निराली है। उत्तर-पश्चिमी भारत में स्थित इस राज्य की नदियां, पहाड़ और खूबसूरत हरियाली देखते ही बनती है। यह राज्य उत्तर में जम्मू कश्मीर, लद्दाख से पश्चिम तथा दक्षिण-पश्चिम में पंजाब (भारत), दक्षिण में हरियाणा एवं उत्तर प्रदेश, दक्षिण-पूर्व में उत्तराखंड तथा पूर्व में तिब्बत से घिरा हुआ है। इस राज्य को बर्फ़ीले पहाड़ों का प्रांत भी कहा जाता है। यहां हम आपको हिमाचल के कुछ खूबसूरत जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं...

 
विज्ञापन

2 of 6
धर्मकोट 
  • छोटा-सा पर्यटक स्थल धर्मकोट बेहद ही खूबसूरत जगह है। मैक्लॉडगंज से 14 किमी की दूरी पर स्थित इस गांव के आस-पास देवदार के घने जंगल हैं। यह स्थल मुख्य तौर पर ध्यान केंद्र, धाम शिकारा और तुशिता ध्यान बौद्ध धर्म का अध्ययन और अभ्यास केंद्र है। हिमाचल के इस खूबसूरत स्थान की खूबसूरती देखते ही बनती है।
 
विज्ञापन

3 of 6
हिमाचल
जलोरी पास 
  • जलोरी पास बेहद ही खूबसूरत पर्यटन स्थल है जो समुद्र तल से 3550 मीटर की ऊंचाई पर है। नारकंडा से 90 किमी की दूरी पर स्थित यह स्थान हर-भरे जंगल और झीलों के लिए मशहूर है। हिमाचल के इस खूबसूरत जगह की हरियाली देखते ही बनती है।

4 of 6
पब्बर घाटी 
  • पब्बर घाटी शिमला से कुछ दूरी पर स्थित है। यह खूबसूरत घाटी चारों तरफ से बर्फ से ढकी हुई है। इस खूबसूरत घाटी का नजारा देखते ही बनता है।
 
विज्ञापन

5 of 6
गुलाबा
  • हिमाचल प्रदेश का बेहद ही खूबसूरत गांव गुलावा मनाली से 27 किमी की दूरी पर स्थित है। इस गांव की दूरी रोहतांग पास से 25 किलोमीटर है।  यहां बर्फ से ढके पहाड़ों का अद्भुत नजारा देखने को मिलता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बैरोट 
  • प्रकृति से भरपूर बैरोट हिमाचल की बेहद ही खूबसूरत जगहों में से एक है।  झील और झरने इसकी खूबसूरती को बढ़ाने का काम करते हैं। वह दृश्य देखने लायक होता है, जब सूर्य की किरणें इन झीलों और झरनों में पड़ती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें