फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्रा करने से पहले इन बातों को जान लें, जानिए देश-विदेश में किन नियमों का करना होगा पालन

Sat, 18 Jul 2020 09:30 AM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 14
आपको कुछ नियमों का विशेष पालन करना होगा- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : रोहित झा, अमर उजाला
कोरोना वायरस की वजह से देश- दुनिया में पिछले कुछ समय से यात्रा करने की मनाही थी। अब धीरे- धीरे यात्रा करने की अनुमति मिलने लगी है। अभी भी कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं, जिस वजह से विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है। भारत में कई राज्यों को पर्यटकों के लिए खोल दिया गया है। भारत के इन राज्यों में कुछ नियमों का पालन करने के बाद प्रवेश कर सकते हैं। इसके साथ ही कई देशों ने अपनी देश की सीमाएं विदेशी पर्यटकों के लिए भी खोल दी हैं। अगर इस समय आप भी यात्रा करने की सोच रहे हैं तो आपको कुछ नियमों का विशेष पालन करना होगा। आइए जानते हैं यात्रा करने से पहले किन नियमों का पालन करना होगा..
विज्ञापन

2 of 14
भारत में कई भी यात्रा करते समय आपको आरोग्य सेतु एप रखना होगा- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
आरोग्य सेतु एप रखना होगा 
  • भारत में यात्रा करते समय आपको आरोग्य सेतु एप रखना होगा। आपको बता दें भारत के हर राज्य की गाइलडाइन में भिन्नता है। राज्यों में भी कोरोना के मरीजों की संख्या को देखते हुए गाइडलाइन तैयार की गई है। आइए जानते हैं देश के इन शहरों में आपको यात्रा करते समय किन नियमों का पालन करना होगा...
विज्ञापन

3 of 14
सभी यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI
दिल्ली
  • सभी यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी।
  • दिल्ली में प्रवेश के लिए आपको कोरोना टेस्ट की आवश्यकता नहीं है।
  • अंतराष्ट्रीय यात्रियों को सरकारी संस्थानों में एक दिन के लिए बिना किसी शुल्क के क्वारंटाइन रहने की सुविधा, उसके बाद तय किए गए होटलों में क्वारंटाइन रहना होगा, जहां यात्री को कुछ शुल्क देना होगा।
  • घरेलू यात्रियों को 7 दिनों तक होम क्वारंटाइन रहना होगा।
  • घरेलू व्यापारी और कॉर्पोरेट यात्रियों को क्वारंटाइन नहीं किया जाएगा।

4 of 14
अगर यात्री में कोरोना के लक्षण दिखते हैं तो कोविड-19 का टेस्ट किया जाएगा- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे
मध्य प्रदेश
  • सभी यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी।
  • अगर यात्री में कोरोना के लक्षण दिखते हैं तो कोविड-19 का टेस्ट किया जाएगा।
  • संदिग्ध यात्री की रिपोर्ट आने तक संस्थानगत क्वारंटाइन किया जाएगा।
  • अगर यात्री का कोरोना टेस्ट पॅाजिटिव आता है तो यात्री को कोविड केयर सेंटर भेजा जाएगा।
  • अगर कोरोना टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आती है तो  संस्थागत या होम क्वारंटाइन नहीं रहना होगा।
  • घरेलू व्यापारी और कॉर्पोरेट यात्रियों को क्वारंटाइन नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

5 of 14
इंदौर आने वाले सभी यात्रियों को इंदौर 311 एप डाउनलोड करना होगा- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
इंदौर
  • सभी यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी।
  • इंदौर आने वाले सभी यात्रियों को इंदौर 311 एप डाउनलोड करना होगा। इंदौर की यात्रा करने से पहले इस एप में रजिस्ट्रेशन भी करना होगा।
  • किसी यात्री में अगर कोविड 19 के लक्षण दिखते हैं तो 14 दिनों तक होम क्वारंटाइन रहना होगा।
  • इंदौर में प्रवेश कर चुके यात्रियों को 14 दिनों तक अपनी स्वास्थ्य स्थिति को इंदौर 311 एप में अपेडट करना होगा।
  • व्यापारिक यात्रा कर रहे लोगों के लिए 3 दिन तक कोई भी प्रतिबंध नहीं रहेगा।
विज्ञापन

6 of 14
सभी यात्रियों को 14 दिनों तक होम क्वारंटाइन में रहना होगा- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
जयपुर, जोधपुर और उदयपुर
  • सभी यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी।
  • सभी यात्रियों को कोविड टेस्ट करवाना होगा, या आपके पास कोविड टेस्ट की रिपोर्ट होनी चाहिए।
  • सभी यात्रियों को 14 दिनों तक होम क्वारंटाइन में रहना होगा।
  • बीमार व्यक्तियों के लिए विशेष सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी।
विज्ञापन

7 of 14
सभी यात्रियों को 14 दिन तक होम क्वारंटाइन में रहना होगा- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay
उत्तरप्रदेश
  • सभी यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी।
  • अंतराष्ट्रीय यात्रियों को 7 दिन तक संस्थागत क्वारंटाइन में रहना होगा, उसके बाद अगले 7 दिन होम क्वारंटाइन में रहना होगा।
  • सभी घरेलू यात्रियों को 14 दिन तक होम क्वारंटाइन में रहना होगा।
  • जो यात्री उत्तरप्रदेश आने के 7 दिनों बाद यहां से चले जाते हैं उन्हें भविष्य में क्वारंटाइन नहीं किया जाएगा।
  • सभी यात्रियों को यात्रा से पहले राज्य की वेबासाइट में रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। https://reg.upcovid.in या आप 1800-180-5145 में कॅाल करके भी रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।

8 of 14
सभी यात्रियों को 14 दिनों तक होम क्वारंटाइन में रहना होगा- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI
औरंगाबाद
  • सभी यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी।
  • सभी यात्रियों को 14 दिनों तक होम क्वारंटाइन में रहना होगा।
  • जो यात्री औरंगाबाद आने के 7 दिनों बाद यहां से चले जाते हैं उन्हें भविष्य में क्वारंटाइन नहीं किया जाएगा। बशर्ते ऐसे यात्रियों के पास अगली बार औरंगाबाद आने की कंफर्म टिकट होनी चाहिए।

9 of 14
पुणे में प्रवेश करते समय यात्रियों को कोविड रिपोर्ट देनी होगी- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI
पुणे
  • सभी यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी।
  • सभी यात्रियों को 14 दिनों तक  होम क्वारंटाइन में रहना होगा।
  • पुणे में प्रवेश करते समय यात्रियों को कोविड रिपोर्ट देनी होगी।
  • जो यात्री पुणे आने के 7 दिनों बाद यहां से चले जाते हैं उन्हें भविष्य में क्वारंटाइन नहीं किया जाएगा। बशर्ते ऐसे यात्रियों के पास अगली बार पुणे आने की कंफर्म टिकट होनी चाहिए।

10 of 14
सभी यात्रियों के बाएं हाथ में APHO टीम क्वारंटाइन स्टैंप लगाएगी- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।
शिरडी
  • सभी यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी।
  • सभी यात्रियों के पास कोविड टेस्ट रिपोर्ट होनी चाहिए।
  • सभी यात्रियों को 10 दिन तक संस्थागत क्वारंटाइन में या चयनित होटलों में क्वारंटाइन में रहना होगा।
  • 4 दिन होम क्वरांटाइन में रहना होगा।
  • बीमार यात्रियों को कोविड केयर सेंटर भेजा जाएगा।
  • सभी यात्रियों के बाएं हाथ में APHO टीम क्वारंटाइन स्टैंप लगाएगी।

11 of 14
सभी घरेलू यात्रियों को 14 दिन होम क्वारंटाइन में रहना होगा- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
नागपुर
  • सभी यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी।
  • जिन यात्रियों में कोरोना के लक्षण दिखेंगे उन्हें निकटतम कोविड केयर सेंटर भेजा जाएगा।
  • सभी घरेलू यात्रियों को 14 दिन होम क्वारंटाइन में रहना होगा।
  • अंतर्राष्ट्रीय यात्रियों को 7 दिन संस्थागत क्वारंटाइन और 7 दिन होम क्वारंटाइन रहना होगा।
  • जो यात्री नागपुर आने के 3 दिनों बाद यहां से चले जाते हैं उन्हें भविष्य में क्वारंटाइन नहीं किया जाएगा। बशर्ते ऐसे यात्रियों के पास अगली बार नागपुर आने की कंफर्म टिकट होनी चाहिए।
  • सभी यात्रियों के पास कोविड टेस्ट रिपोर्ट होनी चाहिए। 

12 of 14
अंतर्राष्ट्रीय यात्रियों को 7 दिन संस्थागत क्वारंटाइन और 7 दिन होम क्वारंटाइन में रहना होगा- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI
मुंबई
  • सभी यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी।
  • सभी यात्रियों के पास कोविड टेस्ट रिपोर्ट होनी चाहिए। 
  • सभी घरेलू यात्रियों को 14 दिन होम क्वारंटाइन में रहना होगा।
  • अंतर्राष्ट्रीय यात्रियों को 7 दिन संस्थागत क्वारंटाइन और 7 दिन होम क्वारंटाइन में रहना होगा।
  • जो यात्री मुंबई आने के 7 दिनों बाद यहां से चले जाते हैं उन्हें भविष्य में क्वारंटाइन नहीं किया जाएगा। बशर्ते ऐसे यात्रियों के पास अगली बार मुंबई आने की कंफर्म टिकट होनी चाहिए।

13 of 14
60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों का कोविड परीक्षण किया जाएगा - फोटो : PTI
कोल्हापुर
  • सभी यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी।
  • 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों का कोविड परीक्षण किया जाएगा।
  • टेस्ट की रिपोर्ट आने तक संस्थागत क्वारंटाइन रहना होगा।
  • सभी यात्रियों को 14 दिनों तक होम क्वारंटाइन में रहना होगा।
भारत की तरह ही विदेशों में भी यात्रा करने के लिए कुछ विशेष नियम बनाए गए हैं। आपको बता दें दुबई विदेशी पर्यटकों के लिए खुल गया है। आइए जानते हैं दुबई की यात्रा करते समय किन नियमों का पालन करना होगा...
विज्ञापन

14 of 14
मास्क पहनकर विमान में सवार होने जातीं एयरहोस्टेस- फाइल फोटो - फोटो : PTI
दुबई
  • यात्रियों को अपने इलाज और क्वारंटाइन का खर्चा उठाना होगा।
  • यात्रियों को पास ट्रेवल इंश्योरेंस होना चाहिए, जो कोविड 19 को कवर करता हो। आपको दुबई में प्रवेश के समय ये ट्रेवल इंश्योरेंस दिखाना भी होगा।
  • दुबई की यात्रा करने से पहले कोविड टेस्ट करवाना होगा।
  • जिन यात्रियों की रिपोर्ट निगेटिव होगी उन्हें ही यात्रा करने दिया जाएगा।
  • जिन यात्रियों ने कोविड टेस्ट नहीं करवाया है उनका दुबई पहुंचने पर सबसे पहले टेस्ट किया जाएगा। 
  • टेस्ट की रिपोर्ट आने तक क्वारंटाइन रहना होगा।
  • जिन यात्रियों की रिपोर्ट निगेटिव आएगी उन्हें ही दुबई में घूमने की अनुमति दी जाएगी।
  • अगर किसी यात्री की रिपोर्ट पॅाजिटिव आती है तो उसे दुबई के स्वास्थ्य मंत्रालय के निर्देषों का पालन करना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें