फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Goa Tourism Rules: गोवा में पर्यटकों पर लगे ये प्रतिबंध, घूमने जा रहे तो जान लें नियम

Tue, 01 Nov 2022 04:31 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
गोवा में लागू कड़े नियम - फोटो : pixabay
Goa Tourism Rules 2022: अगर घूमने का शौक रखते हैं और विदेश जाने की इच्छा है लेकिन विदेश ट्रिप पर नहीं जा सकते तो भारत में ही आपको विदेशी नजारों और माहौल का लुत्फ उठाने को मिल सकता है। अधिकतर युवाओं की पहली पसंद गोवा है। गोवा जश्व, कई तरह के इवेंट, स्थानीय खान-पान, नाच गाने और मस्ती के लिए प्रसिद्ध है। यहां युवा वर्ग अपने दोस्तों के साथ आता है और नाइट लाइफ का आनंद लेता है। खुलेआम शराब और पार्टी गोवा की पहचान है। हालांकि अगर आप गोवा में इस सब एक्टिविटी की तलाश में जा रहे हैं तो हाल ही में पर्यटकों के लिए आए आदेश के बारे में जान लें। अब गोवा घूमने आने वाले पर्यटकों के लिए कुछ नियम तय कर दिए गए हैं, जिसका पालन न करने पर 50 हजार रुपये तक की रकम जुर्माने में चुकानी पड़ सकती है। गोवा जाने से पहले जान लें नियम।
विज्ञापन

2 of 5
गोवा में लागू कड़े नियम - फोटो : Goa
गोवा पर्यटन विभाग के प्रतिबंध

गोवा के पर्यटन विभाग ने बड़ा फैसला लिया है। अगर आप गोवा में पार्टी करने की योजना बना रहे हैं तो ये जानकारी अहम है। पर्यटन विभाग ने खुले में भोजन पकाने और शराब पीने पर रोक लगा दी है। गोवा पर्यटन क्षमताओं को खराब होने से बचाने के लिए विभाग ने यह आदेश जारी किया है।
विज्ञापन

3 of 5
गोवा में लागू कड़े नियम - फोटो : Istock
गोवा में पार्टी को लेकर लगे ये प्रतिबंध

जारी आदेश के मुताबिक, गोवा के बाहरी स्थानों जैसे महाराष्ट्र के मालवान और कर्नाटक राज्य के करवर में वाटर स्पोर्ट्स के लिए अनधिकृत टिकट बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया है। खुले स्थानों पर भोजन पकाने पर भी रोक लगा दी गई है। साथ ही कचरा फैलाने, खुले में शराब का सेवन करने, बोतल फोड़ने आदि पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है।

4 of 5
गोवा में लागू कड़े नियम - फोटो : Goa
अनाधिकृत जगहों पर टिकट ब्रिकी बैन

अधिकृत स्थानों को छोड़कर अगर पर्यटन गतिविधियों के लिए किसी अन्य जगह पर टिकट बिक्री हो रही है, तो उस पर भी रोक रहेगी। जिन चीजों के कारण पर्यटकों को आने जाने में बाधा होती है, उस पर भी प्रतिबंध रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गोवा में लागू कड़े नियम - फोटो : istock
गोवा में नियमों के उल्लंघन पर सजा

पर्यटन विभाग द्वारा लगाए गए प्रतिबंध के विपरीत आदेशों का उल्लंघन किए जाने पर पांच हजार रुपये का जुर्माना देना होगा। इसे बढ़ाकर 50 हजार रुपये भी किया जा सकता है। इसके अलावा कानूनी कार्रवाई भी की जा सकती है।

पहली बार गोवा जाएं तो जरूर लें इन चीजों को मजा     
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें