Best Places to Visit in November: नवंबर के महीने में मानसून खत्म होने लगता है और सर्दियों की शुरुआत हो जाती है। इस महीने में ठंडी हवाएं महसूस होने लगती हैं। घूमने का शौक रखने वालों के लिए यह महीना सबसे उपयुक्त होता है। न अधिक गर्मी, ना ही बारिश और ना ही बहुत ज्यादा सर्दी होने के कारण लोग मजे से घूम सकते हैं। कई ऐसी जगहें भी हैं, जहां इस मौसम में घूमना बेहतरीन विकल्प हो सकता है। नवंबर के महीने में कुछ जगहों का माहौल बहुत खुशनुमा और सुहाना हो जाता है। ऐसे में अगर आप लंबे समय से किसी यात्रा की योजना बना रहे हैं तो नवंबर के महीने में घूमने के लिए निकल सकते हैं। दोस्तों, परिवार, बच्चों या अपने साथी के साथ ऐसी जगह पर घूमने जाएं, जहां नवंबर के महीने में घूमना पैसा वसूल आनंद देगा। यहां आपको ऐसी ही जगहों के विकल्प दिए जा रहे हैं, जहां कम पैसों में आप इस मौसम में घूम सकते हैं।