भगवान गणेश को न जाने कितने ही नामों से जाना जाता है। कुछ लोग उन्हें गणपति बप्पा भी कहते हैं। यूं तो उनके कई रूप हैं और देशभर में उनके अनेक मंदिर भी हैं, जहां लोग उनके दर्शन के लिए जाते हैं, अपनी मनोकामनाएं लेकर जाते हैं। भगवान गणेश के चमत्कारों की कई कहानियां पुराणों में मौजूद हैं। दरअसल, 10 सितंबर से गणेश चतुर्थी का त्योहार शुरू हो रहा है, जो पूरे देश में धूमधाम से मनाया जाता है। हालांकि इस बार कोरोना महामारी की वजह से लोगों को सलाह दी गई है कि वे घर पर ही गणपति बप्पा की पूजा-अर्चना कर लें, क्योंकि बाहर जाने पर संक्रमण का खतरा है। कहीं भी भीड़ नहीं जुटानी है, वरना कोरोना एक बार फिर अपने रौद्र रूप में आ जाएगा और तबाही मचाना शुरू कर देगा। जब कोरोना खत्म हो जाए, तब आप कहीं भी आराम से आ-जा सकते हैं। आइए इस गणेश चतुर्थी के मौके पर हम आपको भगवान गणेश के कुछ अनोखे मंदिरों के बारे में बता दें, जिनका इतिहास बेहद ही रोचक है।