फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ganesh Chaturthi 2021: इस गणेश चतुर्थी लेना है बप्पा का आशीर्वाद, तो दिल्ली के इन मंदिरों के जरूर करें दर्शन

Thu, 09 Sep 2021 11:35 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
गणेश चतुर्थी 2021 - फोटो : istock
गणेश चतुर्थी के मौके पर लोग बेसब्री से इंतजार करते हैं कि कब उनके बप्पा उनके घर विराजे। हर साल की तरह इस साल भी गणेश चतुर्थी पर्व की तैयारियां जोरों पर हैं। कोई अपने घर के लिए गणपति की प्रतिमा ला रहा है, तो कोई अपने पंड़ालों के लिए और कोई मंदिरों के लिए। हर कोई बप्पा के आगमन के लिए तैयारियां कर रहा है। इस दिन भगवान गणेश के प्रिय मोदक भी बनाए जाते हैं और उन्हें इनका भोग लगाया जाता है। लेकिन इसके अलावा लोग बप्पा के मंदिरों में भी जाते हैं और गणपति के दर्शन कर उनसे आशीर्वाद लेते हैं, बदले में भगवान गणेश उनकी हर मनोकामना पूर्ण करते हैं। अगर आप भी इस गणेश चतुर्थी मंदिर जाने का प्लान बना रहे हैं, तो आप दिल्ली के मंदिरों में जा सकते है। तो चलिए हम आपको दिल्ली के कुछ खास मंदिरों के बारे में बताते हैं, जहां हर गणेश चतुर्थी भक्तों की धूम रहती है।
विज्ञापन

2 of 5
गणेश चतुर्थी 2021 - फोटो : istock
गणेश मंदिर (कनॉट प्लेस)
  • दिल्ली के दिल यानी कनॉट प्लेस (सीपी) में स्थित गणेश मंदिर में आप बप्पा के पूजन के लिए जा सकते हैं। यहां हर साल गणेश चतुर्थी के मौके पर बड़ा पंडाल लगता है और दस दिनों तक उत्सव होता है। ये मंदिर बाबा खड़ग सिंह मार्ग पर पालिका सेंटर के पास स्थित है।
कैसे जा सकते हैं:-

-मेट्रो के जरिए, अपनी कार से, टैक्सी, ऑटो आदि। 
विज्ञापन

3 of 5
गणेश चतुर्थी 2021 - फोटो : istock
श्री शुभ सिद्धि विनायक मंदिर (मयूर विहार)
  • दिल्ली के सबसे पुराने गणेश मंदिरों में से ये एक है और ये मंदिर मयूर विहार फेस-वन के पॉकेट चार में स्थित है। यहां भक्तों की काफी भीड़ लगती है।

कैसे जा सकते हैं:-

-मेट्रो के जरिए, अपनी कार से, टैक्सी, ऑटो आदि।

4 of 5
गणेश चतुर्थी 2021 - फोटो : istock
श्री सिद्धि विनायक मंदिर (द्वारका)
  • दिल्ली के द्वारका में स्थित श्री सिद्धि विनायक मंदिर में भगवान गणेश की एक विशाल मूर्ति है, जो हर किसी को अपनी ओर आकर्षित करती है। यहां दिल्ली और आसपास की जगहों से काफी संख्या में भक्त पहुंचते हैं। ये मदिर द्वारका के सेक्टर-12 के मेट्रो स्टेशन के पास स्थित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गणेश चतुर्थी 2021 - फोटो : istock
कैसे जा सकते हैं:-

-आप यहां अपने परिवार, दोस्तों या रिश्तेदारों सग मेट्रो के जरिए, अपनी कार से, टैक्सी, ऑटो आदि से जा सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें