सर्दियों में नहाने के नाम पर हम में से कई लोगों को सिहरन होने लगती है। खासकर ठंडे पानी से नहाना तो मुश्किल ही लगता है। बाथरूम में गीजर लगवा लें या फिर इमर्सन रॉड से पानी गर्म कर नहा लें, नहाने का मजा नहीं उठाया जा सकता है। आइए, हम आपको बताते हैं, बिहार के एक ऐसे शहर के बारे में, जोकि घूमने के लिहाज से तो शानदार है ही, सर्दियों में नहाने का मजा लेने के लिए और भी शानदार है।