फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिसंबर में देश की इन जगहों पर रहेगा जश्न और उत्सव का माहौल, यहां बिताएं छुट्टियां

Thu, 21 Nov 2019 12:55 PM IST
Nilesh Kumar लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
travel - फोटो : social media
साल 2019 अपने अवसान पर है। अक्सर लोग चाहते हैं कि साल का अंत जिंदगी की भाग-दौड़ से दूर सुकून भरे पलों से हो। सर्दी ने दस्तक दे दी है और दिसंबर आनेवाला है। अगर आपने अबतक दिसंबर की छुट्टियों का प्लान नहीं बनाया है, तो हम आपको कुछ ऐसी जगहों पर घूमने का सुझाव दे रहे हैं, जहां आपको उत्सव और उल्लास का संगम मिलेगा।
विज्ञापन

2 of 7
paragliding
शुरुआत करते हैं जम्मू कश्मीर से 

पैराग्लाइडिंग के शौकीन हैं और स्काईंग का भी मजा लेना चाहते हैं, तो आप पटनीटॉप का रुख कर सकते हैं। पटनीटॉप जम्मू कश्मीर का एक खूबसूरत हिल स्टेशन है। दिसंबर में यहां की पहाड़ियां बर्फ से ढकी हुई रहती हैं और यहां आप कई तरह के एडवेंचर कर सकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 7
paragliding
दिसंबर के महीने में पैराग्लाइडिंग का मजा ही कुछ और होता है। पटनीटॉप में पैराग्लाइडिंग के लिए कई बेहतरीन स्पॉट हैं। एडवेंचर ट्रिप के लिए पटनीटॉप जैसी खूबसूरत जगह बेहतर विकल्प है। यहां घूमने के लिए नत्थाटॉप और नाग मंदिर भी है। यहां आप स्काईंग का भी मजा ले सकते हैं। 

4 of 7
Chadar trek, Leh Laddakh - फोटो : PTI
लेह-लद्दाख: यहां लें 'चादर ट्रैक' का मजा 

लद्दाख के जंस्कार क्षेत्र में एक ऐसा ट्रैक है, जो विश्वभर में पर्यटकों के बीच मशहूर है। यहां एक नदी है जंस्कार, जो कि सर्दियों में इस हद तक जम जाती है, कि लोग इसे सड़क के तौर पर इस्तेमाल करने लगते हैं। ट्रैकिंग के शौकीन यहां जाना प्रेफर करते हैं। लेह से शुरु होकर यह ट्रैक सात से आठ दिन तक चलता है। बर्फ का रास्ता होने के कारण इसमें मुश्किलें भी आती हैं, इसलिए थोड़ा अनुभव लेना जरुरी है। हालांकि कैंप सर्विस के लिए कई पैकेज भी उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

5 of 7
Konark Festival - फोटो : Social Media
ओडिशा: कोणार्क नृत्य उत्सव

सूर्य मंदिरों के लिए सबसे प्रसिद्ध ओडिशा का कोणार्क दिसंबर में घूमने का बेहतरीन स्पॉट है। पुरी से कोणार्क की दूरी महज 35 किलोमीटर दूर है और रेल या सड़क मार्ग से भी यहां पहुंचना बहुत आसान है। हर साल एक से पांच दिसंबर के बीच कोणार्क नृत्य उत्सव का आयोजन किया जाता है। इस उत्सव में ओडिसी, भरतनाट्यम, कुचीपुड़ी और कत्थक जैसी नृत्य कलाएं देख सकते हैं। इस उत्सव में दुनिया भर से कलाकार शामिल होते हैं। 
विज्ञापन

6 of 7
Kutch - फोटो : Gujarat Tourism
गुजरात: कच्छ का रण उत्सव

गुजरात में यूं तो घूमने के लिए कई सारी जगहें हैं, लेकि कच्छ का रण घूमने का बेहतरीन समय दिसंबर ही है। तीन महीने तक चलने वाला कच्छ का रण उत्सव इस समय पूरे शबाब पर होता है। कच्छ जा रहे हों  तो एक भुज में भी जरुर गुजारें। बीच शहर यहां मांडवी घूमना भी आपको अच्छा लगेगा। कच्छ में रुकने के लिए ट्रैवल एजेंसियां रण उत्सव पैकेज मुहैया कराती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Christmas
पांडिचेरी: क्रिसमस में घूम 'भारत का फ्रांस'

पांडिचेरी पहले फ्रेंच कॉलोनी हुआ करती थी, इस कारण इसे भारत का फ्रांस भी कहा जाता है। आज भी यहां फ्रेंच संस्कृति का प्रभाव दिखता है। क्रिसमस मनाने के लिए ये जगह बेहतर विकल्प है। घूमने के लिए यहां बसिलिका ऑफ द सैक्रेड हार्ट ऑफ जीसस और सेंट एंड्रयू चर्च जैसे कई खूबसूरत गिरजाघर हैं। केक, पेस्ट्री, चॉकलेट के बेहतरीन वैराइटियों का यहां आप स्वाद ले सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें