फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां चल रहा है बर्फ का फेस्टिवल, 20 डिग्री पर हो रही स्वीमिंग, बर्फ से बनी हैं बड़ी-बड़ी मूर्तियां

Sun, 13 Jan 2019 12:28 PM IST
सारंग उपाध्याय लाइफस्टाइल, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
ice festival - फोटो : Social Media
क्या आपने कभी आईस एंड स्नो फेस्टिवल के बारे में सुना है? यह फेस्टिवल पिछले  35 सालों से चीन में मनाया जा रहा है। हर साल दुनियाभर से लाखों लोग इस फेस्टिवल को देखने आते हैं। जाड़ों में मनाया जाने वाला यह फेस्टिवल चीन के हार्बिन शहर में मनाया जाता है। ठंड आते ही आने लगते हैं लाखों पर्यटक
विज्ञापन

2 of 7
ice festival china - फोटो : Social Media
ठंड आते ही चीन का हेइलोंगजियांग प्रांत पर्यटकों के लिए खासा आकर्षण का केंद्र बन जाता है। लाखों लोग यहां आने लगते हैं। पूरा शहर ही मेले में तब्दील हो जाता है। इसकी वजह यहां लगने वाला दुनिया का सबसे बड़ा हार्बिन इंटरनेशनल आईस एंड स्नो फेस्टिवल है। अगली स्लाइड में जानिए क्या है इस फेस्टिवल की खासियत
विज्ञापन

3 of 7
festival - फोटो : Social Media
इस फेस्टिवल में चार अलग-अलग थीम रखी गई हैं। फेस्टिवल इस साल 5 जनवरी से शुरू हो चुका है और फरवरी आखिर तक चलेगा। एनबीसी न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले साल इस फेस्टिवल में 1.8  करोड़ पर्यटक आए थे। इस फेस्टिवल की सबसे बड़ी विशेषता है कि इसमें सारी मूर्तियां बर्फ से बनी होती हैं। यहां तक की स्विमिंग पुल को भी बर्फ काटकर बनाया गया है।

4 of 7
ice festival china - फोटो : Social Media
फेस्टिवल में चार थीम पार्क बनाए गए हैं। इन्हीं थीम पार्क को देखने के लिए दुनियाभर से पर्यटक आ रहे हैं। ये थीम पार्क सन आयलैंड इंटरनेशनल स्नो स्कल्प्चर आर्ट एक्स्पो, हार्बिन आईस एंड स्नो वर्ल्ड, हार्बिन वांडा आइस लैंटर्न वर्ल्ड और झाओलीन पार्क आइस लैंटर्न फेयर है।
विज्ञापन

5 of 7
festival - फोटो : Social Media
फेस्टिवल की वेबसाइट की माने तो इस बार यह फेस्टिवल 750,000 स्क्वायर मीटर से ज्यादा क्षेत्र में हो रहा है। इसी से इस फेस्टिवल की विशालता का अंदाजा लगाया जा सकता है। अगली स्लाइड में पढ़िए यहां के बर्फ से बने रेस्टोरेंट के बारे में
विज्ञापन

6 of 7
ice festival - फोटो : Social Media
आईस एंड स्नो फेस्टिवल में रेस्टोरेंट भी बर्फ काटकर ही बनाया गया है। यहां पर्यटक खाने का मजा ले सकते हैं। बर्फ को काटकर कई तरह की मूर्तियां बनाई गई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
ice festival - फोटो : Social Media
ऐसा नहीं है कि इस तरह का फेस्टिवल चीन में ही होता है लेकिन यह दुनिया का सबसे बड़ा फेस्टिवल है। जापान में भी इसी तरह का फेस्टिवलस होता है। उसे स्पैरो स्नो फेस्टिवल के नाम से जाना जाता है। इसके अलावा कनाडा में भी इसी तरह का त्यौहार मनाया जाता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें