फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाईलैंड के इन बीचों पर मिलेगा जिंदगी का असली मजा, गर्लफ्रेंड के साथ बनाएं घूमने का प्लान

Thu, 24 Oct 2019 04:19 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
- फोटो : pixa
घूमने की चाह तो हर किसी को होती है। घुमक्कड़ी लोग मौका मिलते ही कहीं न कहीं घूमने का प्लान भी बना लेते हैं। लेकिन अगर आप इस बार देश के बाहर कहीं सैर पर जाने का सोच रहे हैं तो थाईलैंड इसके लिए सबसे बेस्ट ऑप्शन है। बीचों के इस देश थाईलैंड में घूमने के लिए बहुत सारे टूर पैकेज भी मिल जाएंगे। जिससे आप बजट में विदेश की सैर कर सकते हैं। आने वाले क्रिसमस के मौके पर अगर अपनी पार्टनर को सरप्राईज देना है तो बिना देर किए आज ही प्लान बनाएं। तो चलिए जानें कि थाईलैंड में सुंदर बीचों के साथ ही और क्या है घूमने के लिए।

 
विज्ञापन

2 of 8
- फोटो : pixa
टूर पैकेज
विदेश की सैर करने के लिए सबसे अच्छा विकल्प है कि एक टूर पैकेज ले लिया जाए। क्योंकि बहुत सारे पैकेज आपके बजट में होते हैं और आपको सारी जगहों की सैर भी करवाते हैं। थाईलैंड जाने के लिए अगर आप पैकेज बुक करने की सोच रहें हैं तो कई सारे टूर ऑपरेटर आपको 30 हजार से लेकर 50 हजार तक के पैकेज में थाईलैंड का सैर करवा सकते हैं। हांलाकि कुछ पैकेज इससे सस्ते और कुछ महंगे भी मिल जाएंगे।

 
विज्ञापन

3 of 8
- फोटो : pixa
फ्लाइट पर भी मिल रहा ऑफर
थाईलैंड जाने वाली कुछ फ्लाइट पर भी आपको क्रिसमस के मौके पर कुछ छूट मिल जाएगी। थाईलैंड की पर्यटन विभाग ने भारत से आने वाले पर्यटकों के लिए 'फ्लाई मी टू थाईलैंड' ऑफर की शुरुआत की है। इसमें कई सारे गिफ्ट कार्ड, ऑफर और बहुत सारे आकर्षक ऑफर भी शामिल हैं। जिसकी मदद से थाईलैंड घूमने वक्त सैलानियों को होटल, रिजार्ट, स्पा, मनोरंजन पार्क, एडवेंचर पार्क, वाटर पार्क, म्यूजियम और रेस्त्रां में छूट पा सकते हैं। तो अगर आप पैकेज की मदद से थाईलैंड की सैर कर सकते हैं।

 

4 of 8
- फोटो : pixa
थाईलैंड की इन जगहों की करें सैर
थाईलैंड में केवल खूबसूरत बीच ही नहीं बल्कि और भी बहुत कुछ है देखने के लिए। तो अगर आप इस देश में सैर की सोच रहें हैं तो बीच के साथ ही इन जगहों को घूमना न भूलें।

 
विज्ञापन

5 of 8
- फोटो : pixa
तैरते हुए बाजार
थाईलैंड में बीचों के अलावा तैरते हुए बाजार भी हैं। जिनमें रोजमर्रा के सामान बोट पर मिलते हैं। बैंकॉक से लगे ये बाजार करीब सौ साल पुराने हैं। जिन्हें देखने के लिए सैलानी दूर-दूर से आते हैं। पूरे थाईलैंड में ऐसे कई सारे बाजार आप आसानी से देख सकते हैं।

 
विज्ञापन

6 of 8
- फोटो : pixa
नाइट लाइफ
अगर असली नाइट लाइफ का मजा लेना है तो थाईलैंड के हाडरियन बीच पर जाएं। पूरी दुनिया से इस बीच पर लोग पार्टी का मजा लेने आते हैं। तो पार्टनर के साथ डांस का शौक है तो थाईलैंड जाने के बाद हार्डरियन बीच की सैर पर जरूर जाएं।

 
विज्ञापन

7 of 8
- फोटो : pixa
थाईलैंड के बीच
थाईलैंड में बहुत सारे बीच हैं जिनकी खूबसूरती को देखकर आप मंत्रमुग्ध हो जाएंगे। इन बीचों में सबसे ज्यादा घूमें जाने वाले बीच है पटोंग बीच, रायले बीच, लांग बीच, हुआ हिन बीच, काटा बीच लामाई बीच हैं। जिनमें से सबसे ज्यादा मशहूर फुकेट के बीच हैं जो पटोंग और काटा है। 

 
विज्ञापन

8 of 8
- फोटो : pixa
Koh Tao बीच
थाईलैंड का सबसे सुंदर बीच koh tao है। जो एक द्वीप है। अगर आप थाईलैंड गए हैं तो इस बीच को देखें बिना आपकी यात्रा अधूरी है। यहां पर समुद्र की लहरों को अठखेलियां करते देखने के साथ ही समुद्री कछुए और बहुत से जीव-जंतुओं को देख सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें