फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेहद खूबसूरत है दीपिका-रणवीर की शादी की जगह, आप भी घूम सकते हैं सस्ते में इटली 

Wed, 14 Nov 2018 04:54 PM IST
अमर उजाला डेस्क
विज्ञापन
1 of 7
केवल लेक कोमो ही नहीं पूरा इटली ही बहुत खूबसूरत है। इटली की यह प्लेस बॉलीवुड की पसंदीदा जगहों में से एक रही है। - फोटो : Pixabay
बॉलीवुड के चमकते सितारे दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी इटली के लेक कोमो में होने जा रही है। इटली के लोम्बार्डी में लेक कोमो पर बने विला डेल बालबियानेलो बहुत ही खूबसूरत है। इसके पहले इटली की तीसरी सबसे बड़ी झील लेक कोमो में ही ईशा अंबानी और आनंद पीरामल की शादी हुई थी। वहीं विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की शादी भी यहीं हुई थी। दरअसल, केवल लेक कोमो ही नहीं पूरा इटली ही बहुत खूबसूरत है। इटली की यह प्लेस बॉलीवुड की पसंदीदा जगहों में से एक रही है। यहां अक्सर फिल्मों की शूटिंग भी होती है। आप क्रिसमस और न्यू ईयर में यहां वैकेशन प्लान कर सकते हैं। आइए आपको बताते हैं इटली की सबसे खूबसूरत टूरिस्ट डेस्टिनेशन्स।
विज्ञापन

2 of 7
रोम आपकी पसंदीदा जगह हो सकती है। यहां आपको इस देश की कला, संस्कृति और ऐतिहासिक दुनिया को देखने का मौका मिलेगा। - फोटो : Pixabay
रोम- यूरोप के दक्षिण में स्थित इटली एक इतिहासिक देश है। ग्रीस के बाद इसे ही दुनिया के प्राचीन देशों में से एक गिना जाता है। पहाड़ों, पर्वतों और झीलों के रूप में कुदरत ने इटली को बेइंतहा खूबसूरती बख्शी है। यदि आप यहां घूमने का प्लान बना रहे हैं तो सबसे पहले रोम आपकी पसंदीदा जगह हो सकती है। यहां आपको इस देश की कला, संस्कृति और ऐतिहासिक दुनिया को देखने का मौका मिलेगा। एक तरह से यह इटली में देखने लायक सबसे बेहतरीन जगह है। ढेरों टूरिस्ट और ट्रैवल कंपनियां यहां आने के लिए शानदार ऑफर्स समय-समय पर देती हैं। सितंबर से नवंबर और अप्रैल से मई के महीने में रोम की खूबसूरती देखते ही बनती है।

हनीमून को बेहद रोमांटिक और यादगार बना देंगी नॉर्थ ईस्ट की ये खूबसूरत जगहें
विज्ञापन

3 of 7
यहां लाइव म्यूजिक को शाम के समय एंजॉय कर सकते हैं।  - फोटो : Pixabay
वेनिस- 118 द्वीपों से बना वेनिस दुनिया भर के पर्यटकों की पसंदीदा जगह है। यह एड्रिआटिक सागर के उत्तर-पश्चिम की ओर एक झील लगून के बीच बसा हुआ है। जो लोग शहरों की सुंदरता, उसकी वास्तुकला और विशेष रूप से यूरोप की संस्कृति को करीब से देखना चाहते हैं उन्हें लाइफ में एक बार वेनिस जरूर जाना चाहिए। यहां जो खास है उसमें ग्रांड कैनाल में रोमांटिक गोंडोला सवारी का मजा है। यहां लाइव म्यूजिक को शाम के समय एंजॉय कर सकते हैं। 

4 of 7
अर्ना नदी के किनारे बसी यह एक बेहतरीन टूरिस्ट प्लेस है। - फोटो : Pixabay
पीसा- आप सभी ने पीसा की मीनार के बारे में सुना होगा। जी हां, दुनिया के अजूबों में शामिल यह मीनार यहीं है। अर्ना नदी के किनारे बसी यह एक बेहतरीन टूरिस्ट प्लेस है। यहां आपको म्यूजियम, गार्डन से लेकर एक नगर की वास्तु कला को देखने का आनंद मिलेगा। यह इटली के प्रमुख औद्योगिक शहरों में से एक है। 
विज्ञापन

5 of 7
ऐतिहासिक नजारे पैन्थियॉन में ही देखने को मिलेंगे।  - फोटो : Pixabay
पैन्थियॉन- रोम के बाद यूरोप के बेहतरीन देशों में से एक इटली की ऐतिहासिक नजारे पैन्थियॉन में ही देखने को मिलेंगे। 
विज्ञापन

6 of 7
सांता मारिया डेल फियाओर की सुंदर गुंबजदार कैथेड्रल पूरी दुनिया में देखने लायक है। - फोटो : Florence Italy
फ़्लोरेंस- यह एक खूबसूरत शहर है। यदि आप इटली जा रहे हैं और आपने फ़्लोरेंस नहीं घूमा तो बहुत कुछ अधूरा रह सकता है। सांता मारिया डेल फियाओर की सुंदर गुंबजदार कैथेड्रल पूरी दुनिया में देखने लायक है। यह एक तरह से दुनिया का सबसे बड़ा चिनाई वाला गुंबज है। इसे देखकर आपको अंदाजा होगा कि दुनिया में कला और विशेष रूप से वास्तु और स्थापत्य कला में क्या काम हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Lake Como - फोटो : Pixabay
लेक कोमो- अब बात करते हैं उस शहर की जो इंडिया की फिल्म इंडस्ट्री को दीवाना किए हुए हैं। यह शहर जितना कुदरती तौर पर खूबसूरत है उतना ही मॉर्डन भी है। लेक कोमो एल्प्स की पहाड़ी की तलहटी में है। यह दुनिया की सबसे सुंदर टूरिस्ट प्लेस स्विट्जलैंड के पास है। आसमान से अंग्रेजी के अल्फाबेट वाय की तरह दिखार्इ देने वाला यह शहर पूरी दुनिया के टूरिस्ट का सबसे पसंदीदा डेस्टिनेशन है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें