मकाऊ
- फोटो : Pixabay
मकाऊ- बिना वीजा के घूमने के लिए प्लानिंग कर रहे हैं, तो एशिया में मकाऊ एक ऐसी जगह है जो दुनिया के सबसे अमीर शहरों में से एक है और यह खासतौर पर टूरिज्म, रेस्तरां और कैसिनों के लिए फेमस है। चीन का यह विशेष क्षेत्र उसी के प्रशासन के अंतर्गत आता है। खास बात यह है कि यहां भारतीय बिना वीजा के घूम सकते हैं। कैसिनों के शौकीनों के लिए तो यह जन्नत है। यहां की तकरीबन 20 फीसद आबादी कैसिनों में ही काम करती है। यहां मकाऊ टावर, सेनादो स्क्वायर, मकाऊ म्यूजियम, कैथड्रल जैसी कई जगहें आप घूम सकते हैं। खाने-पीने के शौकीन हैं, तो आपके लिए ये बेस्ट प्लेस हो सकती है। रेस्तरां, चमक-धमक लाइफ-स्टाइल के साथ ही नाइट लाइफ के दीवानों के लिए यह प्लेस एक बेहतरीन टूरिस्ट डेस्टिनेशन है। यदि आप इंडियन है तो आपको यहां वीजा नहीं लगेगा।