कुछ समय पहले तक देश में कोरोना काल होने की वजह से एक बार फिर से लोग अपने-अपने घरों में कैद थे। हालांकि, वायरस की चेन को तोड़ने के लिए कई राज्यों में अब भी कई तरह के प्रतिबंध जारी हैं। ऐसे में जो लोग घूमने के शौकीन हैं, उनमें से कुछ लोग अब भी अपने-अपने घरों में हैं ताकि वे कोरोना से बचे रह सकें। लेकिन काफी लोग अब अपनी-अपनी पसंदीदा जगहों पर घूमने जा रहे हैं। कोई अपने दोस्तों संग, कोई अपने परिवार संग तो कोई अपने पार्टनर संग। लोग अपनी लॉकडाउन की बोरियत को दूर करने के लिए घूमने जा रहे हैं। ऐसे में अगर आप भी घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो आप उत्तराखंड की ऐसी चार जगहों पर घूमने जा सकते हैं, जिनके बार में हम आपको बताने जा रहे हैंं। हो सकता है कि यहां जहां जाकर आपकी सारी थकान मिट जाए। तो चलिए जानते हैं इन जगहोंं के बारे में।