दुनिया में बहुत से ऐसे लोग हैं, जिन्हें घूमना-फिरना और खासकर नई जगहों पर जाना बहुत पसंद होता है। हालांकि कोरोना महामारी की वजह से पिछले कई महीनों से लोग कहीं भी घूमने नहीं जा पा रहे हैं, लेकिन हाल के दिनों में जब देश में संक्रमण के मामलों में गिरावट आई, तो धीरे-धीरे घूमने-फिरने की जगहें भी खुल गईं। जो पर्यटन स्थल सैलानियों के लिए काफी दिनों तक बंद रहे, वहां बड़ी संख्या में लोग पहुंचने लगे। ऐसे में भीड़भाड़ की वजह से देश में कोरोना की तीसरी लहर का खतरा भी मंडराने लगा है। खैर, ये तो रही महामारी की बात, लेकिन जब यह महामारी नहीं आई थी, तब बहुत से लोग घूमने के लिए दूसरे-दूसरे देशों का रूख करते थे और ऐसी जगहों पर जाते थे, जो आकर्षक हो, खूबसूरत हो, जहां के नजारे मन मोह लें। आइए जानते हैं कुछ ऐसी ही जगहों के बारे में, जहां आप यह महामारी खत्म होने के बाद घूमने जा सकते हैं।