फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए अजंता एलोरा से जुड़ी खास बातें

Sat, 27 Apr 2019 01:40 PM IST
प्रशांत राय लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : social media
भारतीय रिजर्व बैंक बीस रुपये के नए नोट जारी करने वाला है, जिसपर अजंता एलोरा की तस्वीर लगी हुई है। अजंता एलोरा भारत के मुख्य हेरिटेज में से एक है। महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले में स्थिल अजंता और एलोरा की गुफाएं एक-दूसरे से करीब सौ किलोमीटर की दूरी पर है लेकिन अपनी महत्वता की वजह से इन दोनों का नाम हमेशा साथ में लिया जाता है। 
विज्ञापन

2 of 5
बड़े-बड़े पहाड़ और चट्टानों को काटकर बनाई गई ये गुफाएं वास्तुकला का बेहतरीन नमूना है। अजंता की गुफाओं में अधिकांश दीवारों पर बौद्ध धर्म से जुड़ी नक्काशी की गई है। जबकि एलोरा की गुफाओं में मौजूद वास्तुकला और मूर्तियां बौद्ध, जैन और हिंदू धर्म से जुड़ी हुई हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
अजंता पूरे तीस गुफाओं का समूह है जिसे घोड़े की नाल के आकार में पहाड़ों को काटकर बनाया गया है। और इसकी सामने वाघोरा नदी बहती है। गुफाओं के पास मौजूद गांव अजंता के नाम पर इन गुफाओं का नाम पड़ा। 

4 of 5
अजंता केव्स में जहां 30 गुफाओं का समूह है वहीं एलोरा की गुफाओं में 34 मोनैस्ट्रीज और मंदिर हैं जो पहाड़ के किनारे पर करीब 2 किलोमीटर के हिस्से में फैला हुआ है। इन गुफाओं का निर्माण 5वीं और 10वीं शताब्दी के बीच किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
एलोरा की गुफाओं में मौजूद मंदिर हिंदू, बौद्ध और जैन धर्म को समर्पित है। यहां की ज्यादातर सरंचनाओं में विहार और मोनैस्ट्रीज हैं। इनमें बुद्धिस्ट केव जिसे विश्वकर्मा केव कहते हैं यह सबसे ज्यादा फेमस है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें