फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन चीजों से सजाएं ऑफिस में अपनी डेस्क, काम में लगेगा मन और साथी करेंगे तारीफ

Wed, 27 Feb 2019 12:04 AM IST
कशिश मिश्रा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
office desk - फोटो : social media
अगर आप वर्किंग हैं और अपने दिन का अधिकतर समय ऑफिस डेस्क पर बिताते हैं, तो आपको अपने डेस्क को सजाकर रखना भी बहुत जरूरी है। इससे आपका मन काम करते -करते कभी नहीं  ऊबेंगे आपका मन काम करने में भी ज्यादा लगेगा। आप अपने डेस्क पर छोटी-छोटी चीजों को सजाकर इसे बहुत खूबसूरत बना सकते हैं। आइए जानते हैं कुछ खास आइडिया डेस्क सजाने के लिए.
विज्ञापन

2 of 5
office desk - फोटो : social media
वैसे तो आपके ऑफिस में बहुत लाइट होगी। इसके अलावा अगर आप अपने डेस्क पर एक छोटा सा टेबल लैंप रख लेंगी तो आपका डेस्क और भी  बहुत खूबसूरत हो जाएगा। इससे आपका मूड भी सही रहेगा। ऐसा करने से आपका डेस्क बाकी सभी के तुलना में अलग लगेगा। 
विज्ञापन

3 of 5
office desk - फोटो : social media
आप चाहें तो अपने डेस्क पर एक बोल में या छोटे कांच के ग्लास में फूल सजाकर रख सकते हैं। ऐसा करने से आपके डेस्क पर ताजगी बनी रहेगी। आस-पास का माहौल भी खुशनुमा बना रहेगा। 
 

4 of 5
office desk - फोटो : social media
आपकी कुर्सी चाहे कितनी भी कम्फर्टेबल क्यों न हो आप इस पर कुशन रखकर आराम कर सकते हैं। कुशन रखना आपके लिए बहुत आरामदायक होगा। आप चाहे तो कलरफुल कुशन रख सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
office desk calender - फोटो : social media
वैसे तो अधिकतर लोग अपने डेस्क पर कैलेंडर रखते हैं। लेकिन आप चाहे तो अपने डेस्क के कैलेंडर में कुछ फन एड करके इसे अलग लुक दे सकते हैं। ऐसे में आपका डेस्क भी खूबसूरत लगेगा। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें