फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुनिया के इस बड़े खिलाड़ी ने हिंदू ग्रंथों पर किया बड़ा खुुलासा, ओलंपिक में जीते थे 5 गोल्ड मैडल

विज्ञापन
1 of 5
missy franklin
ओलंपिक खेलों में पांच स्वर्ण पदक जीतने वाली करिश्माई तैराक मिस्सी फ्रेंकलिन ने पिछले साल दिसंबर में संन्यास की घोषणा कर सबको चौंका दिया था। अमेरिका की 23 साल की यह तैराक इन दिनों हिंदू धर्म-ग्रंथों का अध्ययन कर रही हैं। मिसी ने एक कार्यक्रम में बताया कि हिंदू धर्म ग्रंथों को पढ़कर मन को शांति मिलती है।
विज्ञापन

2 of 5
missy franklin
कंधे के दर्द से परेशान मिस्सी फ्रेंकलिन ने तैराक से संन्यास ले लिया था। इसके बाद उन्होंने मनोरंजन के लिये योग करना शुरू किया लेकिन हिन्दू धर्म के बारे में जानने के बाद उनका झुकाव आध्यात्म की तरफ हुआ। वह जार्जिया विश्वविद्यालय में धर्म में पढ़ाई कर रही हैं।
विज्ञापन

3 of 5
missy franklin
फ्रेंकलिन ने लॉरेस विश्व खेल पुरस्कार के इतर पीटीआई से कहा, ‘‘ मैं पिछले एक साल से धर्म की पढ़ाई कर रही हूं। यह काफी आकर्षक और आंखें खोलने वाला है। मुझे विभिन्न संस्कृतियों, लोगों और उनकी धार्मिक मान्यताओं के बारे में पढ़ना पसंद है।’’

4 of 5
missy franklin
लंदन ओलंपिक में चार स्वर्ण पदक जीतने वाली इस खिलाड़ी ने कहा, ‘‘ मेरा अपना धर्म ईसाई है लेकिन मेरी दिलचस्पी हिन्दू और इस्लाम धर्म में ज्यादा है। ये दोनों ऐसे धर्म है जिसके बारे में मुझे ज्यादा नहीं पता था लेकिन उसके बारे में पढ़ने के बाद लगा की ये शानदार हैं।’’
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
missy franklin
तैराकी में सफल फ्रेंकलिन पढ़ाई में भी काफी अच्छी हैं और वह हिन्दू धर्म के बारे में काफी कुछ जानती है। वह रामायण और महाभारत की तरफ आकर्षित हैं और अपरिचित नामों के बाद भी दोनों महाग्रंथों को पढ़ रही हैं। उन्होंने कहा, ‘‘ मुझे उसके मिथक और कहानियां अविश्वसनीय लगती हैं, उनके भगवान के बारे में जानना भी शानदार है। महाभारत और रामायण पढ़ने का अनुभव कमाल का है। महाभारत में परिवारों के नाम से मैं भ्रमित हो जाती हूं लेकिन रामायण में राम और सीता के बारे में पढ़ना मुझे याद है।’’
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें