फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुछ ऐसी है शिवराज सिंह चौहान की लाइफस्टाइल, जानिए क्यों लोग उन्हें बुलाते हैं मामा कहकर

Fri, 05 Mar 2021 11:28 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 9
Shivraj Singh Chauhan - फोटो : instagram/Shivraj Singh Chauhan
कहते हैं कामयाबी मिलने की कोई उम्र या समय निश्चित नहीं होता, लेकिन अगर आप कड़ी मेहनत के साथ आगे बढ़ते हैं तो आपको बड़ा मुकाम जरूर हासिल होता है। ऐसा ही कुछ हुआ मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ। उनका जीवन एक साधारण परिवार में बीता, लेकिन अपनी मेहनत के दम पर आज वो एक कामयाब शख्स हैं। अपने जीवन में वे बड़े ही अनुशासन से रहते हैं। मध्य प्रदेश की जनता के बीच वो काफी लोकप्रिय हैं और लोगों के बीच जाकर उनकी समस्या सुनने को लेकर जाने जाते हैं। लेकिन क्या आप शिवराज सिंह चौहान की लाइफस्टाइल के बारे में जानते हैं? शायद नहीं, तो चलिए हम आपको बताते हैं।
विज्ञापन

2 of 9
Shivraj Singh Chauhan - फोटो : instagram/Shivraj Singh Chauhan
दरअसल, शिवराज सिंह चौहान का जन्म पांच मार्च 1959 को मध्य प्रदेश के सिहोर जिले के जैत गांव में हुआ, और उनके पिता प्रेम सिंह चौहान और मां सुंदरबाई चौहान हैं। वहीं, आज वे अपना 62वां जन्मदिन मना रहे हैं। महज 13 साल की उम्र (साल 1972) में शिवराज सिंह चौहान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संपर्क में आए, और फिर साल 1975 में वो मॉडल स्कूल छात्र के संघ के अध्यक्ष बने।
विज्ञापन

3 of 9
Shivraj Singh Chauhan - फोटो : instagram/Shivraj Singh Chauhan
कहीं कुछ भी खाने की वजह से वे एक बार काफी बीमार पड़ गए थे, जिसके बाद उन्होंने योग गुरु हुकुमचंद संकुशन से योग नीति की शिक्षा ली। इसके बाद से ही शिवराज सिंह चौहान रोजाना सुबह पांच बजे उठकर कम से कम आधा घंटा योग जरूर करते हैं। वे सूर्य भगवान को पानी का अर्घ्य देते हैं, और फिर आंधा घंटा पूजा भी रोजाना करते हैं।

4 of 9
Shivraj Singh Chauhan - फोटो : instagram/Shivraj Singh Chauhan
शिवराज सिंह चौहान हमेशा कोशिश करते हैं कि हर हाल में रात को अपने घर भोपाल वापस आ जाएं। सुबह सात बजे के आसपास वे अखबार पढ़ते हैं, और इसके बाद नाश्ता करते हैं। उनके नाश्ते में पपीता, एक पराठा या फिर पोहा जरूर होता है।
विज्ञापन

5 of 9
Shivraj Singh Chauhan - फोटो : instagram/Shivraj Singh Chauhan
इसके बाद वो अपने काम के लिए निकल जाते हैं, और समय के हिसाब से सभी से मिलते हैं। इसके बाद वो दिन में घर पर भोजन करते हैं और फिर ढाई बजे के आसपास मंत्रालय के लिए निकल जाते हैं।
विज्ञापन

6 of 9
Shivraj Singh Chauhan - फोटो : instagram/Shivraj Singh Chauhan
शिवराज सिंह चौहान ने दर्शन शास्त्र में एमए किया है। वहीं, मध्य प्रदेश की सत्ता पर वो चौथी बार काबिज हुए। वे जनता के बीच जाकर उनकी समस्या को सुनने के लिए भी जाने जाते हैं। हर मुद्दे पर खुलकर अपना पक्ष रखने के लिए भी शिवराज सिंह चौहान जाने जाते हैं। उन्हें संगीत, अध्यात्म, साहित्य और घूमने-फिरने में भी खासा रूचि है।
विज्ञापन

7 of 9
Shivraj Singh Chauhan - फोटो : instagram/Shivraj Singh Chauhan
सभी लोग शिवराज सिंह चौहान को मामा कहकर बुलाते हैं, लेकिन ज्यादातर लोग ये नहीं जानते कि आखिर उन्हें मामा कहकर क्यों बुलाया जाता है। दरअसल, एक बार एक इंटरव्यू में शिवराज सिंह ने बताया था कि उन्होंने बेटियों के लिए मुख्यमंत्री कन्यादन योजना, लक्ष्मी योजना, महिलाओं के लिए आरक्षण जैसी योजनाएं शुरू कीं। इसके बाद से ही प्रदेश की बेटियां उन्हें मामा कहकर बुलाते हैं। यहां तक राज्य के बुजुर्ग भी उन्हें मामा कहकर बुलाते हैं।

8 of 9
Shivraj Singh Chauhan - फोटो : instagram/Shivraj Singh Chauhan
बात अगर शिवराज सिंह चौहान की संपत्ति की करें, तो इस बारे में उन्होंने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2018 में नामांकन के दौरान जानकारी दी थी। इसमें बताया गया था कि शिवराज सिंह चौहान के पास 10 करोड़ 45 लाख 82 हजार 140 रुपये हैं। वहीं, उनकी पत्नी साधना सिंह के पास सात करोड़ 30 लाख 11 हजार 866 रुपये की संपत्ति है।
विज्ञापन

9 of 9
Shivraj Singh Chauhan - फोटो : instagram/Shivraj Singh Chauhan
नामांकन में दी गई जानकारी के मुताबिक, साधना सिंह की संपत्ति शिवराज सिंह चौहान से दोगुनी है। जहां शिवराज सिंह चौहान के पास कोई गाड़ी नहीं है, तो वहीं उनकी पत्नी साधना सिंह के पास एक एंबेसडर कार है। इसकी कीमत डेढ़ लाख रुपये है। विदिशा में शिवराज सिंह चौहान के पास एक घर है, जिसकी कीमत एक करोड़ 95 लाख 50 हजार रुपये है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें