फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 की उम्र में भी इतने फिट कैसे हैं राहुल गांधी, आखिर क्या है इसके पीछे का राज?

Thu, 04 Mar 2021 03:20 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
राहुल गांधी - फोटो : पीटीआई
जब इंसान की उम्र बढ़ती है तो वो अपने जवानी के दिनों की तरह फिट नहीं रह पाता। उम्र बढ़ने के कारण उसके शरीर में कई बदलाव होते हैं, जिसकी वजह से वो फिट नहीं रह पाता और ऐसा अक्सर देखा जाता है। लेकिन कांग्रेसी नेता राहुल गांधी ने इस बात को गलत साबित कर दिया है, क्योंकि इन दिनों वो अपनी फिटनेस को लेकर काफी चर्चा में हैं। उनकी फिटनेस देख सभी लोग हैरान हैं और उनकी इस फिटनेस की जमकर तारीफ भी कर रहे हैं। अगर ये कहा जाए कि राहुल गांधी उन चुनिंदा नेताओं की सूची में शामिल हो गए हैं, जो खुद को फिट रखते हैं, तो शायद इसमें कुछ गलत नहीं होगा। तो चलिए राहुल गांधी के बारे में जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 7
राहुल गांधी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
दरअसल, राहुल गांधी की फिटनेस का पता बीते सोमवार को उस वक्त चला, जब वो तमिलनाडु में कन्याकुमारी स्थित एक स्कूल में पहुंचे। यहां स्कूल के छात्रों ने राहुल गांधी से अपील करते हुए कहा कि वो मंच पर आएं और पुश अप्स लगाएं। इस बात को राहुल गांधी ने स्वीकार करते हुए पुश अप्स लगाने शुरु कर दिए।
विज्ञापन

3 of 7
राहुल गांधी - फोटो : Twitter - @MahilaCongress
यहां आपको बता दें कि राहुल गांधी उम्र के 50वें पड़ाव पर हैं, बावजूद इसके उन्होंने महज 9 सेंकड में 13 पुश अप्स लगा डाले। ये देखकर हर कोई उनके लिए तालियां बजाता रह गया। इसके बाद राहुल ने सिंगल हैंड यानी महज एक हाथ से भी पुशअप लगाएं। इस दौरान उनकी कलाई ट्राइसेप्स देखने लायक थी।

4 of 7
Rahul Gandhi - फोटो : PTI
अब आपको राहुल गांधी के बारे में कुछ खास जानकारी देते हैं। दरअसल, राहुल गांधी ने जापनी मार्शल आर्ट 'ऐकिडो' में भी ट्रेनिंग ली हुई है। स्कूल के ही एक छात्र को राहुल ने ऐकिडो का दांव-पेंच भी सिखाया। ये देखकर हर कोई राहुल गांधी की इस कला को देखकर हैरान रह गया।
विज्ञापन

5 of 7
कांग्रेस नेता राहुल गांधी - फोटो : PTI
ऐकिडो एक ऐसा मार्शल आर्ट है, जिसमें व्यक्ति को बिना किसी हथियार के अपने विरोधी को पस्त करने की कला सिखाई जाती है। इसमें शारिरिक श्रम और बुद्धि दोनों की जरूरत होती है। वहीं, राहुल गांधी को सुबह उठकर साइक्लिंग करना काफी पसंद है। इसके अलावा उन्हें स्वीमिंग और स्कूबा डाइविंग भी पसंद है। वे रोजाना जिम जाते हैं, और वहां वर्कआउट करते हैं।
विज्ञापन

6 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
बात राहुल गांधी के सुबह के नाश्ते की करें, तो हेल्दी नाश्ते में इडली-डोसा, सांभर और ड्राइ फ्रूट्स खाना पसंद करते हैं। हालांकि, वो कोशिश करते हैं कि वो नाश्ता हल्का करें। राहुल गांधी खुद को फिट रख सके, इसके लिए वो लेमन जूस और सॉफ्ट ड्रिंक्स भी लेते हैं। राहुल दाल-चावल, रोटी-सब्जी के अलावा साउथ इंडियन खाने के काफी शौकीन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : Pixabay
वैसे तो राहुल को चॉकलेट खाना और कॉफी पीना पसंद है, लेकिन इसके अलावा उन्हें नई-नई जगहों पर नए-नए खाने का स्वाद लेना भी काफी पसंद है। साथ ही राहुल गांधी शाकाहारी खाने के साथ ही इंडियन कोस्टल नॉनवेज के भी काफी शौकीन हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें