Shardiya Navratri 2024 Date: हिंदू धर्म में देवी पूजा का विशेष महत्व है। साल में चार बार नवरात्रि का पावन पर्व मनाया जाता है,जिसमें चैत्र नवरात्रि, शारदीय नवरात्रि और दो गुप्त नवरात्रि शामिल हैं। नवरात्रि के मौके पर नौ दिनों तक मां दुर्गा के 9 रूपों की पूजा होती है। पहले दिन कलश स्थापना या घटस्थापना की जाती है। इस दौरान देवी मां को घर के मंदिर में विराजमान किया जाता है, जो नौ दिनों तक घर में वास करती हैं। इस दौरान लोग उपवास करते हैं।
चारों नवरात्रि में शारदीय नवरात्रि का विशेष महत्व है, क्योंकि इसके बाद से ही त्योहारों का सिलसिला शुरू हो जाता है। इस बार शारदीय नवरात्रि 3 अक्तूबर 2024 से मनाई जा रही है, जिसका समापन 11 अक्तूबर नवमी तिथि होगा। आइए जानते हैं नवरात्रि का पावन पर्व 9 दिनों का ही क्यों होता है और इस दौरान देवी दुर्गा के किन नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है।